scriptVariegated Minima: 6 लाख में बिका 4 पत्ते का दुर्लभ पौधा, जानें इसकी खूबियां | Variegated Minima Plant With Only 4 Leaves Just Sold For 6 Lakh | Patrika News
अजब गजब

Variegated Minima: 6 लाख में बिका 4 पत्ते का दुर्लभ पौधा, जानें इसकी खूबियां

न्यूजीलैंड (New zealand) में 4 पत्ती वाला इंडोर प्लांट्स 6 लाख रुपये में बिका। ये एक दुर्लभ पौधा है। जिसका नाम विभेदित रफिडोफोरा टेट्रास्पर्मा (Variegated Rhaphidophora Tetrasperma) है

Sep 04, 2020 / 12:15 pm

Vivhav Shukla

variegated rhaphidophora tetrasperma

variegated rhaphidophora tetrasperma

नई दिल्ली। आज के दौर में इंडोर प्लांट्स (Indoor plants) फैशन बन चुका है। हर कोई अपने घर में साफ हवा और सजावट के लिए अच्छे से अच्छे किस्म का इंडोर प्लांट्स बाजार से खरीद के लाता है। लेकिन न्यूजीलैंड में एक शख्स ने 4 पत्ती वाले इंडोर प्लांट्स के लिए 8,150 न्यूजीलैंड डॉलर यानी लगभग 6 लाख रुपये खर्च कर दिए।

CSK को एक और झटका, IPL 2020 से अपना नाम वापस ले सकते हैं हरभजन सिंह !

लाखों में बिके इस पौधे का नाम विभेदित रफिडोफोरा टेट्रास्पर्मा (Variegated Rhaphidophora Tetrasperma) है। इसे फिलोडेंड्रोन मिनिमा (Philodendron Minima) के नाम से भ जाना जाता है। जानकारों के मुताबिक ये एक दुर्लभ पौधा है। इस पौधे की खास बात ये है कि इनके पत्ते हमेशा रंग बदलते रहते हैं।

लैडबाइबल की रिपोर्ट के मुताबिक इस छोटे से फिलोडेंड्रोन मिनिमा (Philodendron Minima) पौधे के लिए न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी बिजनेस साइट, ट्रेड मी (Trade Me) पर बोली गलाई गई थी। इस बोली में एक शख्स ने इसके लिए 6 लाख रुपए दे दिए।

सुरेश रैना के लिए IPL 2020 में वापसी के सारे रास्ते बंद! CSK ने WhatsApp ग्रुप से किया बाहर

ट्रेड मी (Trade Me) के प्रवक्ता रूबी टॉपजैंड के मुताबिक इस पौधे के लिए गस्त के शुरुआत में इसकी सबसे ऊंची कीमत 6500 डॉलर्स यानी 4.77 लाख रुपये गई थी लेकिन फिर एक शख्स ने 5.98 लाख रुपये देकर इसे अपने घर ले गए।

टॉपजैंड ने बताया कि ये पौधा बेहद खास है। इस पौधे में केवल 4 पत्तियां हैं। जिनमें आधी हरी और आधी पीले रंग की है। उन्होंने बताया कि हरे रंग की पत्तियां पौधों को प्रकाश संश्लेषण की सुविधा देती हैं। जबकि पीली पत्तियां उन्हें विकास और मरम्मत में सहायता प्रदान करती है।

बता दें वेरिगेटेड मिनिमा (Variegated minima) एक खाख पौधा है। इसे 15 सेंटीमीटर के गमले में लगाया जाता है। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में इस पौधे की मांग अधिक है। यहां के लोग इस पौधे को लकी मानते हैं और इसकी देखभाल बच्चे की तरह करते हैं।

आमिर खान पर टूटा दुखों का पहाड़, उनके सबसे करीबी ‘गुरू’ का हुआ निधन

इसके अलावा इस पौधे को लोग आर्थिक परेशानी को दूर करने लिए अपने घरों में रखते हैं। लोगों का माममना है कि इस पौधे से घर में धन आता है। यही वजह है कि इसकी ऑनलाइन साइट्स पर भी काफी मांग है।

 

Home / Ajab Gajab / Variegated Minima: 6 लाख में बिका 4 पत्ते का दुर्लभ पौधा, जानें इसकी खूबियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो