scriptडांसर बनने के लिए इस लड़की ने कटवा लिया अपना पैर! जानें फिर क्या हुआ | viktoria modesta bionic showgirl story | Patrika News
अजब गजब

डांसर बनने के लिए इस लड़की ने कटवा लिया अपना पैर! जानें फिर क्या हुआ

Viktoria Modesta विक्टोरिया मोडेस्टा आज हैं बेहतरीन मॉडल, डांसर और सिंगर
बचपन में हुए भीषण हादसे में पैर हो गया था चोटिल
तकलीफ झेलने के बाद 25 साल की उम्र में कटवा लिया अपना एक पैर

Jul 10, 2019 / 11:30 am

Priya Singh

viktoria modesta bionic showgirl story

डांसर बनने के लिए इस लड़की ने कटवा लिया अपना पैर! जानें फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। ब्रिटेन ( Britain ) की रहने वाली ये बेहतरीन मॉडल, डांसर और सिंगर आज चर्चा में है। उसके पीछे की वजह है उसका एक पैर न होना। हम बात कर रहे हैं विक्टोरिया मोडेस्टा ( Viktoria Modesta ) की। लातविया में जन्म लेने वाली विक्टोरिया का बचपन में एक एक्सीडेंट हो गया था। तब से उनके पैर में दिक्कत आ गई। उन्हें चलने में परेशानी होने के साथ-साथ बहुत दर्द भी होता था। 12 साल की उम्र में विक्टोरिया लंदन ( London ) आ गईं। किशोरा अवस्था में कई तरह की मुश्किलों को झेलने के बाद विक्टोरिया ने 20 साल की उम्र में अपना पैर कटवाने का फैसला किया।

इस अनोखे अंगूर का एक गुच्छा बिकता है लाखों में, खासियत है हैरान कर देने वाली

viktoria modesta

उन्होंने अपना पैर ठीक करने के लिए कई तरह की सर्जरी कराई लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ और उनकी दिक्कत बढ़ती ही चली गई। 20 साल की उम्र में ये कड़ा फैसला लेने के बाद विक्टोरिया को डॉक्टरों को उनका पैर काटने को राज़ी करने में पूरे 5 साल गए। आखिरकार उनका पैर काटा गया और फिर उनकी बॉडी कंट्रोल में आ सकी। बचपन से पैर में आ रही दिक्कत की वजह से विक्टोरिया अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रही थीं। लेकिन इतनी दिक्कतों के बाद भी उन्होंने अपना सपना पूरा किया।

मां-बेटी को ज़हरीले सांप ने डसा, महिला ने दिखाई दिलेरी और ज़िंदा सांप को लेकर पहुंच गई अस्पताल

View this post on Instagram

What’s new?

A post shared by VIKTORIA | MODESTA (@viktoriamodesta) on

पैर कटवाने के बाद विक्टोरिया ने 2012 में लंदन में हुए पैरालम्पिक के समापन सामरोह में शानदार प्रदर्शन किया। आज विक्टोरिया एक चर्चित हस्ती हैं। हाल ही में विक्टोरिया ने पेरिस के क्रेजी हॉर्स में अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया। इसके बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि विक्टोरिया खुद को किसी देश की नहीं बल्कि दुनिया की नागरिक मानती हैं।

Home / Ajab Gajab / डांसर बनने के लिए इस लड़की ने कटवा लिया अपना पैर! जानें फिर क्या हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो