scriptलेडिज जीन्स में बेवजह ही नही दी जाती है सामने की ओर चेन, लड़कियों के इस काम में करती है मदद | Why do the front zip in ladies jeans | Patrika News
अजब गजब

लेडिज जीन्स में बेवजह ही नही दी जाती है सामने की ओर चेन, लड़कियों के इस काम में करती है मदद

लड़कों की जीन्स में फ्रंट चेन का होना स्वाभाविक है , लेकिन भला लड़कियों की जीन्स में जिप होने का क्या मतलब है?

Sep 14, 2018 / 11:18 am

Arijita Sen

ladies jeans

लेडिज जीन्स में बेवजह ही नही दी जाती है सामने की ओर चेन, लड़कियों के इस काम में करती है मदद

नई दिल्ली। जीन्स एक ऐसा परिधान जिसे आजकल हर कोई पहनता है। सालों तक टिकने वाली, फ्लेक्सिबल, आरामदायक होने के कारण यह युवा वर्ग की खास पसंद है। युवाओं के साथ-साथ प्रौढ़ से लेकर वृद्ध और बच्चे तक इसके फैन है। लोगों में जीन्स का क्रेज आज से नहीं बल्कि सालों से है।

ये भी पढ़ें: इंटरनेट पर हो रहा तृतीय विश्व युद्ध का शंखनाद, नहीं रहें चौकन्ने तो गिर सकता है आप पर भी बम

पहले इनकी डिजाइन लगभग एक सी ही होती थी, लेकिन बदलते जमाने के चलते इसमें भी कई बदलाव आए। आजकल मार्केट में स्किनी जीन्स, सिगरेट जीन्स, ब्वॉयफ्रेंड जीन्स इस प्रकार के जीन्स के कई सारे डिजाइन उपलब्ध है। हालांकि कुछ फीचर्स पहले की तरह आज भी एक ही है। अभी भी इसमें हर पैंट की तरह एक चेन, दो से चार पॉकेट, बेल्ट लगाने की जगह और बटन्स है।

ladies jeans

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं और आप भी जानते हैं कि जीन्स का उपयोग हर कोई करता है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि लड़कियों की जीन्स में भी फ्रंट चेन क्यों होता है? लड़कों की जीन्स में इसका होना स्वाभाविक है क्योंकि इसे यूरिनेशन के लिए यूज किया जाता है, लेकिन भला लड़कियों की जीन्स में जिप होने का क्या मतलब है?

ladies jeans

दरअसल, ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि ओरिजनल डेनिम से जो जीन्स बनाई जाती है, वे बहुत कम लचीली होती है।

ये भी पढ़ें: चावल की शराब संग इस जीव का खून मिलाने से और बढ़ता है स्‍वाद! बचे मांस का होता है ऐसा इस्तेमाल कि आएगी घिन

चूंकि पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की कमर का साइज ज्यादा होता है इसीलिए उनकी जींस में भी चेन दी जाती है ताकि उन्‍हें इसे पहनने में कोई परेशानी ना हो।

ladies jeans

इस तरह ऐसी कई सारी बातें हैं जो हर रोज हमारी नजर में तो आती है, लेकिन हम उन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। अगर थोड़ा सी इन चीजों पर भी हम गौर फरमाने लगे तो वाकई में हमारे आसपास जानने के लिए बहुत कुछ है।

 

Hindi News/ Ajab Gajab / लेडिज जीन्स में बेवजह ही नही दी जाती है सामने की ओर चेन, लड़कियों के इस काम में करती है मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो