scriptऑक्टोपस के साथ फोटो खिंचवा रही थी महिला, उसके बाद जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे! | woman photographed with octopus, shocked to know what happened | Patrika News
अजब गजब

ऑक्टोपस के साथ फोटो खिंचवा रही थी महिला, उसके बाद जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे!

फोटो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तस्वीर खिंचवा रही थी महिला
ऑक्टोपस ( Octopus ) को चेहरे पर रखकर खिंचवाई तस्वीर
अब लोगों को शिक्षा दे रही है महिला

Aug 09, 2019 / 06:21 pm

Shivani Singh

octopus
अमरीका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक महिला कंटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए ऑक्टोपस के साथ तस्वीर खिंचवा रही थी। तभी उसके साथ जो घटा, उससे उसे लेने के देने पड़ गए। घटना के बाद उसे अस्पताल जाकर इलाज करवाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार- ये घटना अमरीका के वाशिंग्टन में हुई है। दरअसल, एक महिला एक कंटेस्ट के लिए फोटो शूट करवा रही थी। उसे नहीं पता था कि ये उसके लिए समस्याएं पैदा कर देगा। एक रिपोर्ट के अनुसार- 45 वर्षीय जेमी बिसेग्लिया टैकोमा नैरोज ब्रिज के पास फिशिंग डर्बी में शामिल हुई थी। वहां कुछ लोगों ने एक ऑक्टोपस पकड़ा हुआ था। जेमी ने उनसे वह ऑक्टोपस यह कहकर मांगा कि वह उसे डिनर में बनाएगी।
चुनावी वादे पूरे न करने पर नेता को महिलाओ के कपड़े पहनाकर बाजार में घुमाया

इसके साथ ही जेमी ने एक शख्स से कहा कि वे ऑक्टोपस के साथ उसकी तस्वीर खींच दे। इस तस्वीर को वे डर्बी में होने वाली फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भेजेगी। जेमी के अनुसार- वह ऑक्टोपस काफी मुलायम था। उसे देखकर लग नहीं रहा था कि वह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए फोटो खिंचवाने के लिए उसने ऑक्टोपस को अपने चेहरे पर रख लिया।
octopus
जेमी के अनुसार- ऑक्टोपस उसके चेहरे पर जैसे खेलने लगा। तभी अचानक उसने उसकी ठुड्डी पर काट लिया। जेमी के अनुसार- जब ऑक्टोपस उसके चेहरे पर काट रहा था, तो ऐसा लगा जैसे चेहरे पर कोई तीखी चीज चुभो रहा है। असहनीय दर्द हो रहा था और चेहरे से खून भी निकलने लगा था।
इस भारतीय बच्ची ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, महज 84 सैकेंड में किया यह कारनामा

रिपोर्ट के अनुसार- इतना होने के बाद जेमी दो दिन तक अस्पताल नहीं गई। उसे एक दिन बाद ही डर्बी फिशिंग को पूरा करना था। दो दिन बाद उसका चेहरा और गला सूज गए। तब उसे लगा कि उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए। दरअसल, ऑक्टोपस के हमले का असर उसके चेहरे पर दिखने लगा था। कोई भी चीज खाने में उसे दिक्कत हो रही थी। उसे लगा कि उसके चेहरे के बाएं हिस्से को लकवा मार गया है।
हालांकि दवा लेने के बाद उसे राहत मिली है। एक मीडिया रिपोर्ट में जेमी ये कह रही है कि इस घटना से उसे बहुत बड़ी सीख मिली है। वे लोगों को भी बता रही है कि आप जिस जानवर के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, उसे न ही छुएं ता अच्छा।

Home / Ajab Gajab / ऑक्टोपस के साथ फोटो खिंचवा रही थी महिला, उसके बाद जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो