scriptमहिला को नेक काम करना पड़ा भारी, बड़ी मुश्किल से बची जान | Woman rescued after being stuck inside clothing donation bin | Patrika News
अजब गजब

महिला को नेक काम करना पड़ा भारी, बड़ी मुश्किल से बची जान

जरूरतमंदों की मदद का था इरादा
आफत में फंस गई महिला की जान

नई दिल्लीApr 24, 2020 / 12:19 pm

Piyush Jayjan

Clothing Bin

Clothing Bin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल एक महिला जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगाए गए बॉक्स में जब कपड़े दान करने पहुंची तो वो खुद मुसीबत में फंस गई।

हाथियों के अनुशासन की मुरीद हुई दुनिया, लोग बोले जानवरों से सबक ले इंसान

एक महिला नेक काम करने का जा रही थी लेकिन भला उसे कहां अंदाजा था कि इसके बदले उसकी जान पर बन आएगी। दरअसल हुआ ये कि महिला जब क्लॉथ दान करने वाले बॉक्स में कपड़े ड़ाल रही थी तो अचानक उसका हाथ बॉक्स में बुरी तरह फंस गया।

एक व्यक्ति ने पास से गुजरते हुए महिला को चिल्लाते हुए सुना। महिला जोर से चीखते हुए मदद मांग रही थी। वह कहती है: ‘मदद करो! मैं अपने हाथ महसूस नहीं कर पा रही, मेरी किसी तरह मदद करो! मेरा हाथ फंस गया है कृपया मेरी मदद करें। महिला को इस हालत में देख यह शख्स उसको निकालने की कोशिश करता है।

लॉकडाउन में हार्दिक और क्रुणाल ने बिस्तर पर खेला Table Tennis, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

जब वह शख्स महिला से ये पूछता है कि वह वहां क्या कर रही है, तो वह कहती है: ‘कृपया मुझे बाहर निकलने में मदद करें। यह महिला तकरीबन 45 मिनट तक कपड़े दान करने वाले बिन में फंसी रही खैर महिला को थोड़ी देर बाद मेडिकल सुविधा ( Medical Facility ) मिल गई।

Home / Ajab Gajab / महिला को नेक काम करना पड़ा भारी, बड़ी मुश्किल से बची जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो