7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है
इस वीडियो में महिला बंदे मातरम से अपनी बात शुरू करती है। महिला कहती है कि ये छोटो सा जिम जो घर पर ही लगा सकते है। आप इससे एक्सरसाइज कीजिए, वजन घटाइए, गेहूं पीसिए और ताजे—ताजे आटे की रोटी बनाइए। इसे कोई भी महिला चला सकती है। वैसे तो इसको पुरुष और बच्चे भी चला सकते है, लेकिन महिलाओं को योगा करने, जिम जाने और टहलने के लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में वह अपने घर पर ही इस प्रकार से एक्सरसाइज कर सकती है और गेहूं को भी पीस सकती है। हालांकि यह वीडियो पिछले महीने का है। इसको 29 अगस्त को पोस्ट किया गया, जिसके अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 5 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1000 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। यूजर्स इस महिला के जुगाड़ के लिए खूब तारीफ कर रहे है।