scriptये है दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी, 23 कैरेट गोल्ड के साथ केसर युक्त, जानिए कीमत | worlds most expensive royal biryani serve with 23 karat gold | Patrika News
अजब गजब

ये है दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी, 23 कैरेट गोल्ड के साथ केसर युक्त, जानिए कीमत

दुबई के एक रेस्टोरंट ने दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी लॉन्च की है। इस बिरयानी की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे।

नई दिल्लीFeb 02, 2021 / 04:29 pm

Shaitan Prajapat

royal biryani

royal biryani

नई दिल्ली। कहते है ना शौक बड़ी चीज है। शौकिन लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते है। इस दुनिया में कई अमीर लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए पैसों को पानी की तरह बहाते है। इन लोगों के लिए पैसे कोई मायने नहीं रखते है। ये महंगी से महंगी चीजों का इस्तेमाल करते है। हाल ही में दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी की खबरे सामने आ रही है। खबरों के अनुसार, दुबई के एक रेस्टोरंट ने दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी लॉन्च की है। इस बिरयानी की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे। रेस्टोरेंट ने इसकी कीमत 20 हजार रुपए रखी है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

 

यह भी पढ़े :— ’कालू बेवफा चायवाला’ के बाद सामने आया ’दिल टूटा आशिक’ चाय कैफे, लोगों की उमड़ी भीड़

कीमत 20 हजार रुपए
दुबई के एक रेस्टोरेंट ने सबसे महंगी बिरयानी तैयार की है। इस बिरयानी की कीमत 20 हजार रुपए आंकी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Bombay Borough रेस्टोरेंट की यह रॉयल बिरयानी को 23 कैरेट सोने से सजाया है। इसके साथ आपको बहुत सी चीजें मिलेगी। इस महंगी बिरयानी को 6 आदमी शेयर कर सकते है। खबरों के अनुसार, रेस्टोरेंट ने इस रॉयल बिरयानी को अपनी पहली एनिवर्सरी पर मेन्यू में शामिल किया है।

यह भी पढ़े :— यहां लोग बड़े चाव से पीते हैं कॉकरोच का शरबत, वजह है बेहद खास

23 कैरेट गोल्ड के साथ केसर युक्त
दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी में आपको कश्मीरी मटन कबाब, पुरानी दिल्ली मटन चॉप्स, राजपूत चिकन के कबाब, मुगलई कोफ्ते और मलाई चिकन जैसी चीजें मिलेगी। इतना ही नहीं इसको केसर और खाए जाने वाले 23 कैरेट गोल्ड से इसे गार्निश से सजाया गया है। यह डिश को ऑर्डर करने के 45 मिनट में आपको टेबल पर मिलेगी। इसके साथ आपको बढ़िया सॉस, करी और रायता भी दिया जाएगा। इस प्रकार से आप लजीज बिरयानी का लुफ्त उड़ा सकते है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z1x4t

Home / Ajab Gajab / ये है दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी, 23 कैरेट गोल्ड के साथ केसर युक्त, जानिए कीमत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो