तीन वर्ष तक चली स्टडी
सफाई से १८ महीने पहले और १८ महीने बाद स्थानीय लोगों से पूछा गया कि वे कितने निराश, असहाय, बेचैन और तनाव महसूस करते हैं। साफ सफाई व हरियाली के बाद लोगों में तनाव के स्तर में ४१ गिरावट आई। रिपोर्ट में बताया है कि किसी भी देश के लोगों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करना है तो साफ सफाई और हरियाली पर ध्यान देना होगा। इसको अपनाने से इलाज और दवा पर खर्च होने वाला बजट कम होगाा क्योंकि स्वस्थ मन और शरीर से ही मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण होता है।