7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूरोपीय देश घूमना पसंद करते हैं भारतीय, जानिए कौनसा शहर है सबसे ज्यादा पसंदीदा

भारतीयों की रुचि स्पेन, जर्मनी और ग्रीस जैसे प्रसिद्ध यूरोपीय स्थानों में है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 27 May 2018, 4:45 PM IST

travel tips in hindi,tourist places,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,

summer vacation,picnic spots,picnic spots in India,

एक सर्वेक्षण के अनुसार इस बार गर्मी में घूमने के लिए यूरोपीय देश भारतीयों के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभरकर सामने आए हैं। एक ट्रेवल सर्च इंजन द्वारा किए गए सर्वे में 1 अक्टूबर 2017 से 23 मार्च 2018 तक और 5 मई 2017 से 31 मई 2018 तक की अवधि को लिया गया। सर्वे के अनुसार, मास्को और इस्तांबुल के बारे में जानकारी हासिल करने में सालाना आधार पर क्रमश: 269 और 252 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

ये भी पढ़ेः गर्मियों में पिएं सिनेमन, एप्पल और जिंजर इंफ्यूज्ड पानी, नहीं होगी कोई बीमारी

ये भी पढ़ेः रोज एक डॉलर के दान से गांव का सरकारी स्कूल बना हाईटेक, निजी स्कूलों को दी मात

सर्वे में यह भी साफ हुआ कि भारतीयों की रुचि न केवल स्पेन, जर्मनी और ग्रीस जैसे प्रसिद्ध यूरोपीय स्थानों में है बल्कि वे नॉर्वे, हंगरी और आइसलैंड जैसे कुछ प्रसिद्ध गंतव्यों की यात्रा करने में भी रुचि रखते हैं। दूसरी ओर, यूरोपियन की पसंदीदा स्थान स्पेन का पाल्मा मलोर्का हैं। इसके बाद लंदन और लिस्बन का स्थान है।

बजट को ध्यान में रखते हुए, कई यूरोपीय शहर जेब पर अधिक बोझ डाले बिना भारत से यात्रा के लिए अच्छे विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले शहरों में दूसरे नंबर पर तुर्की का इस्तांबुल की यात्रा में औसत यात्रा की तुलना में 95 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

इसके बाद इटली का मिलान है जहां की यात्रा में औसत यात्रा व्यय की तुलना में 37 प्रतिशत की कमी आई है। यूरोप में गर्म मौसम के साथ, यह कम कीमत पर समर एडवेंचर की यात्रा करने का एक अच्छा अवसर दर्शाता है।

कायाक के भारत व मध्य पूर्व के निदेशक अभिजीत मिश्रा ने कहा, ''गर्मियों की छुट्टियां आने के साथ यात्रा बनाने की योजना बढ़ रही है और यह देखना दिलचस्प रहा है कि इस वर्ष भारतीयों के लिए यूरोपीय देश किस तरह पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरे हैं।