13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मियों में आया लॉन्ग कुर्ती, लॉन्ग स्कर्ट का फैशन, ऐसे पहनें शानदार ड्रेसेज

ट्रेंड अलर्ट : समर आउटफिट्स में इन दिनों कुर्ती के साथ लॉन्ग स्कर्ट का चलन लौटा है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

May 27, 2018

dress,lifestyle tips in hindi,beauty tips in hindi,fashion tips in hindi,

long kurti fashion

गर्ल्स में इन दिनों लॉन्ग कुर्ती के साथ लॉन्ग स्कर्ट इन दिनों चलन में है। इन्हें आप अपनी सुविधानुसार किसी भी तरह के पैटर्न में चुन सकती हैं, जैसे-एम्ब्रॉयडरी या मल्टीकलर प्रिंट। इस मैचिंग कॉम्बिनेशन के साथ फंकी एसेसरीज आपके लुक को और निखार सकती हैं।

गोल्डन एम्ब्रॉयडरी
काफ लैंथ लॉन्ग कुर्ती के साथ यदि गोल्डन एम्ब्रॉयडरी हो तो इसका कहना ही क्या। यदि आप पिंक कुर्ती चुन रही हैं तो इसके साथ वॉइट स्कर्ट पहनी जा सकती है। इसके बड़े साइट स्लिट्स आपके लुक को और निखारते हैं। फुटवियर में इसके साथ आप फ्लैट हील या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं। हाथ में आप गोल्डन घड़ी या बे्रसलेट पहन सकती हैं।

ब्लेंड ब्लू
आपको फ्लोर लैंथ स्कर्ट अच्छी नहीं लगती तो आप इसकी लैंथ को घुटनों से नीचे तक रख सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन के लिए ब्लेंड ब्लू सबसे अच्छा विकल्प है। आप वॉइट बेस पर ब्लू टाइ-एंड-डाई प्रिंट की कुर्ती चुनिए और इसके साथ प्लेन ब्लू स्कर्ट को मैच कराइए। फुटवियर भी मैचिंग ही रखिए।

यदि आप लॉन्ग स्कर्ट पहन रही हैं तो कुर्ती की स्लीव्ज को थ्री-फोर्थ लंबाई की रखें। आप इसे एलबो लैंथ भी रख सकती हैं। यदि आपकी कुर्ती फुल स्लीव्ज की है तो आप इसे रोल अप स्लीव्ज के रूप में भी पहन सकती हैं। इसके अलावा भी आप अन्य कई नए कॉम्बीनेशन्स यूज कर अपनी पर्सनेलिटी को अलग लुक दे सकती हैं।

अनारकली
यदि आपको साधारण कुर्ती नहीं पसंद तो आप अनारकली के साथ भी प्रयोग कर सकती हैं। किसी ब्राइट रंग की अनारकली को आप उसी रंग समूह की स्कर्ट के साथ पहनिए। यह ध्यान रखिए कि अनारकली की घेर के अनुसार ही स्कर्ट को भी फ्लेयर्ड ही रखना चाहिए। अनारकली के साथ स्कर्ट की लंबाई यदि एंकल लैंथ होगी तो ज्यादा अच्छी लगेगी। इसके साथ ऑकेजन के अनुसार ज्वैलरी भी चुनी जा सकती है। फुटवियर में फ्लैट हील ही पहनें।