
Disha Patani साड़ी लुक| image credit instagram-dishapatani
Disha Patani Traditional Look: बॉलीवुड फिल्म 'आवारपन 2 का' टीजर लॉन्च हुआ है जिसमें दिशा पाटनी हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और फैशन सेंस के लिए मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर एक से बढ़कर एक वेस्टर्न ड्रेस में नजर आती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी कई खूबसूरत लुक्स शेयर करती रहती हैं। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम आपको दिशा पाटनी के 5 बेहतरीन साड़ी लुक्स शेयर करने जा रहे हैं।
अभिनेत्री ने आइवरी रंग की बेहद खूबसूरत प्री-ड्रेप्ड साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन सीक्विन, बीड्स और मिरर वर्क की बारीक कढ़ाई की गई है, जो पूरे आउटफिट को लग्जरी लुक दे रही है। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग आइवरी, ग्रीन और गोल्डन टोन का डीप नेक, हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज कैरी किया है, जिसमें फ्रंट और बैक दोनों तरफ बोल्ड कट-आउट डिटेलिंग, डोरी डिजाइन और स्टोन वर्क किया गया है। साड़ी का ड्रेपिंग स्टाइल फिगर-हगिंग है, जो उनके सिल्हूट को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा है।
वहीं, ज्वेलरी के लिए दिशा ने साड़ी से मैचिंग स्टेटमेंट ईयररिंग्स, एक हाथ में बैंगल्स और रिंग्स के साथ अपने लुक को पेयर किया है। हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर रखने के साथ ही न्यूड बेस, ब्रॉन्ज्ड ग्लो, डिफाइंड आईज, सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप, न्यूड लिप शेड और हाईलाइटर का इस्तेमाल कर मेकअप कंप्लिट किया है।
दिशा ने रेड और गोल्डन शेड की गोल्डन जरी और शिमरी डिटेलिंग वाली बेहद खूबसूरत साड़ी को मैचिंग रेड और गोल्डन टोन के स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज के साथ कैरी किया है। ब्लाउज का फिटेड सिल्हूट उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। जिस पर हैवी एम्ब्रॉयडरी, जरी वर्क और मेटैलिक डिटेलिंग की गई है।
ज्वेलरी के लिए अभिनेत्री ने गोल्डन और रूबी स्टोन डिटेलिंग वाला चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, बैंगल्स और स्टेटमेंट रिंग्स को चुना है। वहीं, हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ ब्रेडेड पोनीटेल बनाई है। मेकअप के लिए एक्ट्रेस ने फ्लॉलेस बेस, डिफाइंड आईज, विंग्ड आईलाइनर, न्यूड-पीच लिप शेड और हल्के ब्लश के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
अभिनेत्री ने इस लुक के लिए सॉफ्ट लैवेंडर शेड की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिस पर सिल्वर सीक्विन, क्रिस्टल और स्टोन एम्बेलिशमेंट की बारीक कारीगरी की गई है। साड़ी का हल्का और फ्लोई फैब्रिक इसे एक ड्रीमी लुक दे रहा है, जबकि इसकी फिटेड ड्रेपिंग स्टाइल पूरे लुक को मॉडर्न टच दे रही है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग लैवेंडर और सिल्वर टोन का हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना है, जिसमें क्रिस्टल वर्क, बीडेड डिटेलिंग है।
एक्सेसरीज के लिए अभिनेत्री ने सिल्वर फिनिश वाले स्टेटमेंट डैंगलर ईयररिंग्स, मैचिंग ब्रेसलेट और रिंग्स को चुना है। वहीं, हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ खुले बाल रखे हैं। मेकअप के लिए उन्होंने डीवी स्किन, सॉफ्ट ब्राउन आई मेकअप, फेक लैशेज, हल्का ब्लश, न्यूड पिंक लिप शेड और हाईलाइटर का इस्तेमाल किया है।
दिशा ने शिमरी गोल्डन टोन की साड़ी पहनी है, जिस पर मोतियों और सीक्विन से की गई खूबसूरत डिटेलिंग हुई है। साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर किया गया पर्ल एम्बेलिशमेंट इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग गोल्डन ब्लाउज कैरी किया है, जिस पर हैवी सीक्विन, बीड्स और एम्ब्रॉयडरी वर्क देखने को मिलता है।
ज्वेलरी के लिए अभिनेत्री ने मल्टीकलर स्टोन डिटेलिंग वाला चोकर नेकलेस, मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स, स्टैक्ड बैंगल्स और स्टेटमेंट रिंग्स को चुना है, जो आउटफिट के साथ खूबसूरती से मेल खा रहे हैं। हेयरस्टाइल में उन्होंने बालों को सॉफ्ट ट्विस्टेड ब्रेड में स्टाइल किया है, जिसे गोल्डन हेयर एक्सेसरीज से सजाया गया है। वहीं मेकअप के लिए एक्ट्रेस ने ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो, काजल-डिफाइंड आंखें, न्यूड लिप शेड और हल्के ब्लश के साथ कंप्लीट किया है।
दिशा इस लुक के लिए ब्राइट ऑरेंज रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिस पर गोल्डन जरी, सीक्विन और स्टोन वर्क की बारीक कढ़ाई की गई है। इसके साथ उन्होंने डीप नेकलाइन वाला हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज कैरी किया है।
ज्वेलरी के लिए अभिनेत्री ने गोल्डन टोन के स्टेटमेंट झुमके चुने हैं। हेयरस्टाइल में उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ खुले बाल रखे हैं। वहीं, मेकअप के लिए उन्होंने फ्लॉलेस बेस, स्मोकी आई मेकअप, बोल्ड आईलाइनर, न्यूड ग्लॉसी लिप्स और हल्के कंटूर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
Published on:
29 Jun 2026 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
