13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीज पर हर साल फूल-पत्ती वाली मेहंदी लगाकर हो गई हैं बोर? तो इस बार रचाएं पोर्ट्रेट और Trendy Mehndi Designs

Teej Mehndi Designs: तीज 2026 पर अगर आप ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन के बजाय कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो पोर्ट्रेट या ट्रेडी मेहंदी डिजाइन रचा सकती हैं। आइए जानते हैं, इन्हें आप कैसे लगा सकती हैं
2 min read
Google source verification
Portrait Mehndi Design, Husband Face Mehndi Design

Mehndi Design/ image credit instagram/ hennaartpassion/ shw.etacreations/ shhreeeya

Mehndi Designs: सावन में मेहंदी लगाना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है, लेकिन तीज पर खासकर मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में अगर आप इस बार साल तीज पर हाथों में वही फूल-पत्ती वाली मेहंदी लगाने के बजाय कुछ यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो पोर्ट्रेट और ट्रेडी मेहंदी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। इन डिजाइनों की अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहंदी एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है। ये देखने में खूबसूरत लगने के साथ ही हाथों को एक अलग और खास लुक भी देते हैं।

पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन

पति के पोर्ट्रेट (चेहरे) वाली मेहंदी डिजाइन वैसे तो दुल्हनों के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती है। मेहंदी के इस डिजाइन में आमतौर पर एक हाथ की हथेली पर दूल्हे (पति) का चेहरा और दूसरे हाथ पर दुल्हन का चेहरा बनाया जाता है, जिसके आसपास बारीक और खूबसूरत फूल-पत्तियों या पारंपरिक बेल-बूटे के डिजाइन होते हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं इसे तीज और करवाचौथ जैसे खास मौकों पर भी रचाना पसंद करती हैं।

ऐसे में अगर आप इस तीज पर अपनी मेहंदी में पति का फेस बनवाना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपने पति की एक ऐसी फोटो चुनें, जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे। इसके बाद फोटो को मोबाइल पर खोलकर ब्राइटनेस बढ़ा दें, ताकि चेहरे की आउटलाइन आसानी से नजर आ सके। अब एक हल्के और थोड़े हार्ड ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक को मोबाइल की स्क्रीन के ऊपर रखें और जेल पेन की मदद से फोटो में दिख रहे चेहरे की आउटलाइन प्लास्टिक पर बना लें। आउटलाइन पूरी होने के बाद प्लास्टिक को सावधानी से उल्टा करके हथेली पर रखें और हल्का दबाएं। इससे चेहरे की आउटलाइन हाथ पर ट्रांसफर हो जाएगी।

इसके बाद इस आउटलाइन को मेहंदी से धीरे-धीरे फिल करें। आप चेहरे के आसपास फूल, पत्ती, बेल या अपनी पसंद का कोई दूसरा पैटर्न बनाकर डिजाइन को और सुंदर बना सकती हैं। इस तरह मेहंदी में पति के फेस का एक प्यारा सा लुक तैयार हो जाएगा।

ट्रेडी मेहंदी डिजाइन

अगर आपको फुल-पत्ती वाली मेहंदी से हटकर कुछ मॉडर्न और स्टाइलिश लगाना है, तो ट्रेडी मेहंदी डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बाजार में मिलने वाले रेडी-टू-यूज मेहंदी डिजाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा, आप चाहें तो बिंदी, बाजार में मिलने वाले छोटे डेकोरेटिव पीस या कुंदन को भी अपनी पसंद के डिजाइन के हिसाब से हाथों पर आईलैश ग्लू की मदद से पैटर्न में लगा सकती हैं।