11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइवेट आइलैंड, करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों की मालकिन हैं Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez Luxury Lifestyle: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का नाम लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाली अभिनेत्रियों में आता है। ऐसे में आइए जानते हैं एक्ट्रेस के पास प्राइवेट आइलैंड, करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों समेत क्या-क्या है।
2 min read
Google source verification
Jacqueline Fernandez Private Island, Jacqueline Fernandez Luxury Cars

Jacqueline Fernandez/ image credit instagram/ jacquelienefernandez

Jacqueline Fernandez Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) आज 11 अगस्त 2026 को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से पहचान बनाने वाली जैकलीन फर्नांडीज अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्राइवेट आइलैंड से लेकर करोड़ों के आलीशान अपार्टमेंट और लग्जरी कारों तक, एक्ट्रेस एक शानदार लाइफस्टाइल जीती हैं। आइए, जैकलीन के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि उनके पास कौन-कौन सी महंगी और लग्जरी चीजें हैं।

प्राइवेट आइलैंड की मालकिन हैं जैकलीन

जैकलीन फर्नांडीज की लग्जरी लाइफस्टाइल में प्राइवेट आइलैंड भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने 2012 में श्रीलंका के दक्षिणी तट से दूर एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा था। बताया जाता है कि यह आइलैंड करीब 4 एकड़ में फैला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आइलैंड श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुमार संगकारा के प्राइवेट आइलैंड के करीब स्थित है।

लग्जरी घरों की मालकिन हैं जैकलीन

जैकलीन फर्नांडीज ने कथित तौर पर मुंबई के जुहू में करीब 7 करोड़ रुपये का शानदार 5-BHK डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी का संबंध पहले प्रियंका चोपड़ा से भी रहा है, जो निक जोनस से शादी से पहले यहां रहती थीं। इसके अलावा, साल 2023 में खबरें आई थीं कि अभिनेत्री ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में भी एक प्रीमियम घर खरीदा है। Housing के मुताबिक, यह रेजिडेंस नवरोज बिल्डिंग में स्थित है, जहां स्पेशियस 3-BHK और 4-BHK अपार्टमेंट मौजूद हैं।

रेस्टोरेंट बिजनेस में भी आजमाया हाथ

फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के अलावा जैकलीन फर्नांडीज ने हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में भी कदम रखा है। साल 2017 में उन्होंने सेलिब्रिटी शेफ दर्शन मुनिदासा (Dharshan Munidasa) के साथ पार्टनरशिप कर श्रीलंका के कोलंबो में Kaema Sutra नाम का रेस्टोरेंट लॉन्च किया था। इसके एक साल बाद उन्होंने मुंबई के बांद्रा में Pali Thai रेस्टोरेंट शुरू किया, जिसमें उनकी पार्टनर रेस्टोरेंट कारोबारी और उनकी दोस्त मिशाली सांघनी थीं।

जैकलीन फर्नांडीज का लग्जरी कार कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज के पास Mercedes-Maybach S500, Hummer H2, BMW 5 Series और Jeep Compass जैसी प्रीमियम गाड़ियां एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में शामिल रही हैं।