11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेस्टिव सीजन 2026 में अलग दिखने के लिए ट्राई करें लेजी पल्लु स्टाइल साड़ी, मिलेगा एलिगेंट लुक

Lazy Pallu Saree: आने वाले फेस्टिव सीजन या 15 अगस्त पर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं, लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि कैसे पहनें, तो आप कंगना रनौत और विद्या बालन की तरह लेजी पल्लु स्टाइल में साड़ी पहन सकती हैं।
2 min read
Google source verification
Traditional Saree Look, Latest Saree Trends

Saree Draping Style/image credit instagram/ gehani.heena and chatgpt

Saree Draping Style: साड़ी ड्रेप करने के नए-नए तरीके सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले जहां अप्सरा साड़ी ड्रेप वायरल हो रहा था, वहीं अब फेस्टिव सीजन में लोग ट्रेडिशनल स्टाइल में तैयार होने के लिए लेजी पल्लु स्टाइल में साड़ी पहन रहे हैं। लेजी पल्लु स्टाइल सोशल मीडिया पर ही नहीं, सेलिब्रिटीज के बीच भी काफी पॉपुलर है। विद्या बालन से लेकर कंगना रनौत तक कई बार इस तरह साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में साड़ी को थोड़ा अलग और स्टाइलिश तरीके से पहनना चाहती हैं, तो लेजी पल्लु आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे ड्रेप कर सकते हैं।

ट्रेडिशनल तरीके से पहनें साड़ी

निटली लेजी पल्लु स्टाइल में साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद की हील्स या सैंडल पहनें। इससे साड़ी पहनने के बाद उसकी लंबाई छोटी नहीं लगेगी। इसके बाद साड़ी के सादे सिरे को दाईं से बाईं ओर पेटीकोट में अंदर की तरफ टक करते हुए कमर का पूरा एक चक्कर पूरा करें। इसके बाद जितने चौड़े प्लेट्स चाहिए, उन्हें बनाने के बाद आगे की साइड टक करें।

ऐसे लें निटली लेजी पल्लु

इस स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले साड़ी के पल्लु को अपने लेफ्ट हाथ की तरफ रखें। अब पल्लु को डायोगनली रखते हुए हाफ फोल्ड करें। ध्यान रखें कि फोल्ड बहुत ज्यादा मोटा या ढीला न हो, वरना पूरा लुक खराब लग सकता है। हाफ फोल्ड किए हुए पल्लु को कंधे पर रखें। इसे सेफ्टी पिन से सिक्योर करने के बाद आगे की तरफ आने वाले क्रिज को अच्छी तरह सेट करें।

फेस्टिव लुक के लिए ऐसे करें स्टाइल

निटली लेजी पल्लु को स्टाइल करने के बाद इसे आप कंप्लीट ट्रेडिशनल लुक में तैयार होने के लिए ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं। झुमके, चूड़ियां, नेकलेस या स्टेटमेंट ईयररिंग्स इसके साथ अच्छे लगते हैं। अगर आप इस लुक को ऑफिस के लिए स्टाइल कर रही हैं, तो हाथ में घड़ी और कड़े के साथ सिंपल ईयररिंग और चेन को साड़ी से मैच करके पेयर कर तैयार हो सकती हैं।