13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cleaning Tips: टीवी स्क्रीन को बेबी वाइप्स, वेट वाइप्स और क्लीनिंग लिक्विड से न करें साफ, खराब हो सकती है कोटिंग

TV Screen Cleaning Tips: टीवी स्क्रीन साफ करते समय क्लीनिंग लिक्विड, पानी या गलत कपड़े का इस्तेमाल करने से स्क्रीन खराब हो सकती है। आइए जानते हैं टीवी स्क्रीन को साफ करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 min read
Google source verification
TV Screen Cleaning, TV Screen Cleaning Tips

टीवी स्क्रीन साफ करने के लिए Cleaning Tips/ image credit freepik

How To Clean TV Screen: टीवी स्क्रीन पर धूल-मिट्टी जमने या हाथों के निशान पड़ने से स्क्रीन गंदी दिखाई देने लगती है। ऐसे में कई लोग इसे साफ करने के लिए कोई भी कपड़ा इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन गलत कपड़े या गलत तरीके से सफाई करने पर स्क्रीन पर निशान और खरोंच पड़ सकती हैं। इतना ही नहीं, इससे स्क्रीन की प्रोटेक्टिव कोटिंग भी खराब हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं टीवी स्क्रीन को साफ करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इसे सही तरीके से कैसे साफ करें।

सीधे स्क्रीन पर न करें स्प्रे

टीवी स्क्रीन को साफ करने के लिए क्लीनिंग लिक्विड या साबुन वाला पानी सीधे स्क्रीन पर स्प्रे नहीं करना चाहिए। लिक्विड स्क्रीन के किनारों के जरिए टीवी के अंदर पहुंच सकता है और इससे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान होने का खतरा रहता है। इसके अलावा घर की खिड़की या शीशा साफ करने वाले क्लीनर का भी टीवी स्क्रीन साफ करने के लिए इस्तेमाल न करें। क्लीनर में अमोनिया, अल्कोहल या दूसरे तेज केमिकल हो सकते हैं, जो टीवी की प्रोटेक्टिव कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय आप स्क्रीन के जिद्दी दाग को डिश सोप को डिस्टिल्ड वॉटर में मिलाकर साफ कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पानी में साबुन की मात्रा बहुत कम हो।

माइक्रोफाइबर कपड़े का करें इस्तेमाल

स्क्रीन साफ करने के लिए पास में पड़े किसी भी कपड़े के बजाय साफ और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करना सही होता है। कपड़े को साबुन वाले घोल में हल्का गीला करने के बाद अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि वह सिर्फ थोड़ा नम रहे। इसके बाद स्क्रीन को बिना ज्यादा दबाव डाले हल्के हाथ से साफ करें।

बेबी वाइप्स, वेट वाइप्स, ब्लीच, एसीटोन, रबिंग अल्कोहल या दूसरे तेज केमिकल टीवी स्क्रीन के लिए इस्तेमाल करने से बचें। इनमें मौजूद केमिकल स्क्रीन की कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं और एक बार कोटिंग खराब होने के बाद उसे दोबारा ठीक करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा पेपर टॉवल, टिश्यू, पुराने टी-शर्ट या खुरदरे कपड़े से स्क्रीन साफ करने पर बारीक खरोंच आने का खतरा हो सकता है।

स्क्रीन पर ज्यादा दबाव न डालें

टीवी स्क्रीन साफ करते समय जोर से रगड़ना नहीं चाहिए। खासकर LED और OLED टीवी के डिस्प्ले पर ज्यादा दबाव डालने से नुकसान हो सकता है। इसलिए दाग हटाने के लिए स्क्रब करने के बजाय हल्के हाथ से साफ करें।

सूखे कपड़े से पोंछें

अगर आपने हल्के नम माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन साफ की है, तो अंत में दूसरे सूखे और साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन को जरुर पोंछ। इससे बची हुई नमी हट जाएगी और स्क्रीन पर पानी के निशान भी नहीं पड़ेंगे।

ध्यान दें: टीवी स्क्रीन की सफाई करने से पहले अपने टीवी के यूजर मैनुअल में दिए गए निर्माता के निर्देश जरूर देखें, क्योंकि अलग-अलग स्क्रीन पर सफाई के लिए अलग सलाह हो सकती है।