
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर | Photo- Jiohotstar
Virat Kohli Anushka Sharma : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में एक दूसरे को टाइट हग करते दिखे। आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में जब विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को मात देकर अपनी जगह पक्की तो ऐसे मौके पर भी दोनों का प्यार छलका। ये पल इंटरनेट पर खूब शेयर हो रहा है।
ऐसे ही कुछ खास पल को अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर कर रखा है। आइए, पावर कपल के उन हसीन पलों के वीडियो व तस्वीरों को देखते हैं-
विराट कोहली और अनुष्का साथ मिलकर डांस भी करते हैं। एक वीडियो खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों वाकई कमाल का डांस करते दिख रहे हैं।
घूमना-फिरना तो साथ होता ही है। लेकिन, क्रिकेट ग्राउंड पर भी मौका मिलते ही दोनों एक-दूसरे के पास जाने का मौक नहीं गंवाते हैं। ये बात बताती है कि दोनों एक दूजे के बिना एक पल भी नहीं रह सकते हैं।
पावर कपल की कई खूबियों में से ये भी एक है; मैचिंग वाला ड्रेस। दोनों ही फैशन और स्टाइल के मामले में कहर ढाते हैं। इस तरह की और भी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी जिसमें दोनों का फैशन कॉम्बिनेशन परफेक्ट है।
अगर कपल हैं तो केवल रहना, खाना-पीना ही क्यों, खेल का मजा भी साथ लेते हैं। अनुष्का को क्रिकेट देखना पसंद है। पर, दोनों मिलकर एफए कप (FA Cup) भी देखने गए थे। दो क्रिकेट प्रेमियों के दिल की करीब फुटबॉल भी है।
पावर कपल का मतलब होता है कि जहां दोनों खड़े हों तो सबकी नजर उन पर पड़े। इनकी बॉन्डिंग से लेकर ड्रेस आदि तक सब मैच करता हो। इस तस्वीर में भी ऐसी ही बात नजर आ रही है।
बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में बोर्गो फेंशियाटो (Borgo Finocchieto) रिसॉर्ट में शादी रचाई थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उस दौरान भी दोनों ने महंगी और मैचिंग वाली वेडिंग ड्रेस भी पहनी थी। दोनों एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता हैं।साल 2021 में अपनी बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय ने जन्म लिया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आप अगर लंब समय से देख रहे हैं तो आपको इनकी कौनसी बात पसंद है? आप हमें कमेंट करके बात सकते हैं।
Published on:
27 May 2026 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
