27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pooja Deol Pics : एकदम सिंपल लाइफ जीती हैं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल, 5 तस्वीरों में देखिए अंदाज

Pooja Deol Sunny Deol: एक्टर सनी देओल काफी लंबे वक्त के बाद अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ नजर आए हैं। आज की इस स्टोरी में हम पूजा देओल की कुछ रेयर तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

3 min read
Google source verification
Pooja Deol Sunny Deol, sunny deol wife pooja deol (7)

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल की रेयर फोटोज| image credit instagram| imkarandeol

Sunny Deol Wife Pooja Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल कभी फिल्म तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते मीडिया के सामने आते रहते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी पूजा देओल बड़े बेटे करण देओल के शादी के बाद एक्टर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई हैं, जिसके बाद से वह ट्रेंड में हैं। पूजा देओल हमेशा मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं, जिसके चलते बहुत कम लोग ही उनके बारे में जानते हैं। इसलिए, आज की इस स्टोरी में हम उनकी 5 खास तस्वीरों के जरिए उनके बारे में जानेंगे।

करण देओल ने अक्टूबर 2024 में अपनी मां पूजा देओल के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "Best time is time spent with your mom ❤️"। इस फोटो में करण ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं, वहीं पूजा देओल लाइट ब्लू टॉप को सफेद वाइड लेग कार्गो पैंट के साथ स्टाइल किए हुए, एक साइड में ब्लैक बैग लिए और बालों को पीछे बांधकर चश्मा लगाए बेहद प्यारी लग रही हैं।

यह फोटो करण देओल की शादी की है, जिसमें सनी देओल अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं।

करण देओल द्वारा शेयर की गई इस फोटो में पूजा गोल्डन और नियॉन ग्रीन कलर का हैवी वर्क वाला सूट पहने हुए हैं, उनके हाथों में मेहंदी लगी है और उन्होंने बालों को पीछे बांध रखा है। वह करण देओल के साथ-साथ अपने छोटे बेटे राजवीर देओल के साथ खड़ी दिख रही हैं। वहीं, करण के बगल में सनी देओल पिस्ता ग्रीन रंग की ट्रेडिशनल जैकेट को लाइट बेज रंग के कुर्ते-पजामे के साथ स्टाइल किए हुए हैं और उन्होंने पैरों में ब्राउन शूज और सिर पर साफा बांधकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

फैमली ग्रुप फोटो के साथ ही करण देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और फोटो शेयर की है, जिसमें पूजा, सनी देओल और राजवीर देओल के बीच अपने बड़े बेटे और बहू के साथ दिख रही हैं।

शादी की तस्वीरों के अलावा करण ने शादी के फंक्शन की और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पूजा येलो वर्क वाली इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में कानों में छोटी सी इयररिंग और हाथ में पर्स लिए अपना लुक कंप्लीट किए सनी देओल के साथ खड़ी हैं। वहीं, राजवीर देओल सनी देओल के कंधे पर हाथ रखे हुए पूजा देओल को बैक हग किए दिख रहे हैं।