6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतर्मुखी लोगों को होती हैं यह समस्याएं, ऐसे करें समाधान

अगर आप अंतर्मुखी हैं तो इस बात से सहमत होंगी कि लोगों से मेल-मिलाप न करना और हमेशा घर पर रहना लगभग असंभव है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 1 Apr 2018, 2:26 PM IST

introvert

introvert

अगर आप अंतर्मुखी हैं तो इस बात से सहमत होंगी कि लोगों से मेल-मिलाप न करना और हमेशा घर पर रहना लगभग असंभव है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप बहिर्मुखी होने का दिखावा करें और बिना किसी तनाव के सामाजिक रिश्ते निभाएं। सामाजिक आयोजनों में बहिर्मुखी व्यवहार करना आपके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अंतर्मुखी होते हुए भी आप एक बहीर्मुखी व्यक्तित्व का दिखावा कर सकती हैं और किसी भी भीड़ वाले आयोजन का मजा ले सकती हैं? जानिए कैसे...

हैलो कहें

किसी से मुलाकात के वक्त हैलो कहना हममें से ज्यादातर लोगों के लिए आसान होता है लेकिन अंतर्मुखी लोगों के लिए यही काम काफी मुश्किल होता है। यही वजह है कि जब आप खुद को बहिर्मुखी दिखाना चाहें तो हैलो कहना बहुत जरूरी है। अब से पहले अगर आपने यह नहीं किया है तो अब करें। हैलो कहने, अपना परिचय देने और दूसरों के बारे में जानने के लिए खुद को मजबूर करना पड़े तो करें।

खुद से प्रेरक बातें करें

जब भी किसी महत्वपूर्ण परिस्थिति में आपको बहिर्मुखी होने का दिखावा करना हो तो खुद से प्रेरक बातें करें। आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका है। खुद से कहें कि आप यह काम कर सकती हैं। अपने आप को याद दिलाती रहें कि लोग आपको क्यों पसंद करते हैं और आपके साथ रहना चाहते हैं। हमेशा सकारात्मक सोचिए क्योंकि सकारात्मकता का नतीजा हमेशा सकारात्मक होता है। आप का आत्मविश्वास बढ़ता है और आत्मसम्मान भी।

दूसरों के साथ हंसें

किसी का लतीफा पसंद न आने पर भी दूसरों के साथ हंसें। ऐसा करने से भी लोग आपको पसंद करने लगेंगे। हो सकता है आप मन ही मन यह सोच रही हों कि इस वक्त को आप घर में रहकर अपनी पसंदीदा किताब पढक़र गुजार सकती थीं लेकिन अब जबकि ऐसा नहीं है तो क्यों न आप थोड़ा आउटगोइंग होने की कोशिश करें और सबके साथ मिलकर हंसें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

सोचिए कि आप लोगों को पसंद हैं

आमतौर पर जो शर्मीले और शांत रहने वाले होते हैं, वे लोगों के बीच असहज महसूस करते हैं। वे सोचते हैं कि वे आकर्षक नहीं हैं और लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं। असल में यह सच नहीं होता है। हो सकता है कोई व्यक्ति विशेष आपको पसंद न करता हो लेकिन ज्यादातर आपके साथ रहना पसंद करते हैं। इसलिए किसी भी कार्यक्रम में जाने से पहले यह कल्पना करें कि लोगों को आप और आपकी बातें अच्छी लगती हैं। इससे आपमें एक विश्वास जगेगा और तनाव भी कम होगा।

स्माइल करें

अकेले हैलो कहने से बात नहीं बनने वाली है। एक अच्छी स्माइल के साथ हैलो कहना आपके दोस्ताना व्यवहार का संकेत देता है। यही नहीं, एक स्माइल आपको कॉन्फिडेंट तो दिखाती ही है साथ ही नए दोस्त बनाने में मदद भी करती है। अगर आप को विश्वास है कि आपकी मुस्कान सुंदर और खास है तो क्यों न इसे बिखेरकर लोगों को अपना बना लें।