इस बात में दो राय भी नहीं हो सकती कि प्रेम का रूप ऐसा हो जो समाज की मान्यताएं ध्वस्त भले ही करे लेकिन प्रेम की गरिमा को स्थापित अवश्य करे। प्लेटोनिक लव भी इसी दुनिया में होते हैं, इसलिए प्रेम दर्शन का विषय तो हो सकता है, प्रदर्शन का कदापि नहीं। कबीर ने कहा भी है - प्रेम न बाड़ी उपजै, प्रेम न हाट बिकाय!