30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती ट्रेन से गिर गया है मोबाइल? ऐसे पा सकते हैं वापस

अगर आप ट्रेन की विंडों सीट पर बैठकर अपने फोन पर गानें सुन रहे हों और गलती से आपका फोन चलती ट्रेन से गिर जाए, ऐसी स्थिति में क्या करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 21 Oct 2021, 4:22 PM IST

mobile falls from running train, how can get it back

mobile falls from running train, how can get it back

नई दिल्ली। भारत में हर दिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा के लिए भारतीय रेलवे का सहारा लेते हैं क्योंकि यह अन्य माध्यमों से अधिक सुविधाजनक और किफायती भी है। वहीं रेलवे में यात्रा के दौरान अक्सर लोग खिड़की के पास बैठकर, एयरफोन लगाकर गाने सुनना पसंद करते हैं। लेकिन अगर इसी दौरान गलती से आपका फोन चलती ट्रेन से नीचे गिर जाए तो आप क्या करेंगे। परेशान मत होइए, आज हम आपकी इसी समस्या का हल लेकर आए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका फोन चलती ट्रेन से गिर जाए तो आप उसे वापस कैसे पा सकते हैं।

सबसे पहले कर लें ये काम
अगर आपका फोन चलती ट्रेन से नीचे गिर गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपको समझदारी से एक आसान की प्रक्रिया को फॉलो करना होगा, जिससे आपका फोन आसानी से वापस मिल सकता है। ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले रेलवे ट्रैक के किनारे लगे हुए पोल पर लिखे नंबर या फिर साइड ट्रैक के नंबर को याद रखना है या फिर लिख लेना है।

182 पर कर सकते हैं शिकायत
इसके बाद आप किसी अन्य यात्री के मोबाइल से RPF के हेल्पलाइन नंबर 182 पर कॉल करके इस संबंध में सूचना दे सकते हैं। आरपीएफ को सूचना देते समय पोल या ट्रैक नंबर बताने से आपका मोबाइल आसानी से खोजा जा सकता है। आपकी शिकायत मिलते ही आरपीएफ उस क्षेत्र की रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी देगी और वे आपके फोन की तलाश शुरू कर देंगे। वहीं फोन मिलते ही भारतीय रेलवे आपसे संपर्क करेगा।

यह भी पढ़ें: इस दिन होगी मानसून की विदाई, केरल में अब भी अलर्ट, यूपी-बिहार में भारी बारिश की आशंका

ऐसी स्थिति में आप GRP के हेल्पलाइन नंबर 1512 पर भी कॉल कर मामले की जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 138 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। बता दें कि भारतीय रेलवे में सफर के दौरान या अन्य किसी भी परेशानी के लिए यात्री 138 पर कॉल कर शिकायत या मदद मांग सकते हैं।