
you can get gold by booking lpg cylinder from paytm
नई दिल्ली। हर घर में आमतौर पर महीने या दो महीने में गैस सिलेंडर खत्म हो जाता है इसके बाद इसे फिर से रिफेल कराना पड़ता है, लेकिन कैसा हो अगर आपको गैस सिलेंडर रिफेल कराने पर 10 हजार रुपए का सोना जीतने का मौका मिले। ये बिल्कुल सच है, दरअसल अब हिन्दुस्तान पेट्रोलियम नवरात्रि के मौके पर अपने ग्राहकों को 10 हजार रुपए तक का सोना जीतने का मौका दे रहा है। इसके लिए आपको paytm के जरिए LPG गैस सिलेंडर बुक कराना है और आप ये सोना जीत सकते हैं।
ऑफर सीमित समय तक
बता दें कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है। इस ऑफर की शुरुआत 7 अक्टूबर 2021 से शुरू हो चुकी है। वहीं ग्राहक इस ऑफर का फायदा 16 अक्टूबर 2021 तक उठा सकते हैं।
रोज चुने जाएंगे 5 लकी विनर
बताया गया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के इस नवरात्रि गोल्ड ऑफर के तहत रोजाना 5 लकी विनर का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद चुने गए 5 विजेताओं को 10 हजार रुपए तक के मूल्य का सोना दिया जाएगा। खास बात यह है कि सिर्फ गैस सिलेंडर की बुकिंग या पेमेंट पर ही यह ऑफर लागू है।
गौरतलब है कि इसके लिए आपको अलग से किसी भी प्रक्रिया या कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। आम तौर पर आप जैसे पीटीएम से अपना गैस सिलेंडर की बुकिंग करते हैं अभी भी आपको वैसे ही बुकिंग करनी है और अगर आपका चुनाव होता है तो आप भी 10 हजार रुपए का सोना जीत सकते हैं।
Published on:
08 Oct 2021 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allवर्क एंड लाईफ
ट्रेंडिंग
