scriptदुनिया में 23 करोड़ महिलाओं और बच्चियों ने झेली ‘खतना’ की पीड़ा, यूनिसेफ से जारी की रिपोर्ट | 23 crore women and girls in the world suffered the pain of circumcision, report released by UNICEF | Patrika News
विदेश

दुनिया में 23 करोड़ महिलाओं और बच्चियों ने झेली ‘खतना’ की पीड़ा, यूनिसेफ से जारी की रिपोर्ट

UN Report : दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में इस पर रोक के बावजूद यह प्रथा आज भी बेधड़क चल रही है। यह प्रथा दुनिया के 92 से ज्यादा देशों में जारी है।

नई दिल्लीMar 17, 2024 / 08:30 am

Shaitan Prajapat

unicef.jpg

UN Report : दुनियाभर में 23 करोड़ महिलाओं-बच्चियों को फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन (एफजीएम) यानी ‘खतना’ की पीड़ा झेलनी पड़ी है। दुनिया की कई संस्थाओं की कोशिशों के बावजूद ऐसी महिलाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 से तुलना करें तो पिछले आठ वर्षों में ‘खतना’ करने वाली महिलाओं और बच्चियों की संख्या में तीन करोड़ यानी करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


92 से ज्यादा देशों में जारी है प्रथा

दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में इस पर रोक के बावजूद यह प्रथा आज भी बेधड़क चल रही है। यह प्रथा दुनिया के 92 से ज्यादा देशों में जारी है। भारत भी इस कुरीति से अछूता नहीं है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि ‘खतना’ के समय बच्चियों को बेहोश तक नहीं किया जाता और न ही कोई डॉक्टर मौजूद होता है।

सबसे जयादा अफ्रीकी देशों में दंश

आंकड़ों के अनुसार 14.4 करोड़ से अधिक मामलों के साथ अफ्रीकी देश इसका सबसे अधिक दंश झेल रहे हैं। एशिया में आठ करोड़ और मध्य पूर्व में ‘खतना’ के 60 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस दिशा में प्रगति हो रही है लेकिन रफ्तार बहुत धीमी है। विश्लेषकों का कहना है कि इस प्रगति की यह रफ्तार 2030 तक इसके उन्मूलन लक्ष्य को हासिल करना असंभव है।

Home / world / दुनिया में 23 करोड़ महिलाओं और बच्चियों ने झेली ‘खतना’ की पीड़ा, यूनिसेफ से जारी की रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो