चुनौती कम नहीं
एक ओर देशभर में 'इंडिया' गठबंधन को लेकर कांग्रेस जमीन-आसमान एक किए हुए है, पश्चिम बंगाल में पार्टी नेतृत्व गुब्बारे की हवा निकाल रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी आए दिन ऐसे बयान देकर सुर्खियां बटोरते हैं, जो तृणमूल नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नागवार गुजरे। ऐसे में प्रदेश में दोनों दलों के बीच जिस समझौता एक्सप्रेस को दौड़ाने के प्रयास हो रहे हैं, वह पटरी से बार-बार उतर रही है।