कैसे काम करेगी यूनिफॉर्म केवाईसी?
यूनिफॉर्म केवाईसी में आपके सारे डॉक्युमेंट सिर्फ एक बार जमा होंगे। इसके बाद आपको 14 अंक का एक सीकेवाईसीआर आइडेंटिफिकेशन नंबर दिया जाएगा। आपकी केवाईसी का रेकॉर्ड सेबी, आरबीआइ, इरडा और पीएफआरडीए जैसे वित्तीय संगठनों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इससे हर जगह केवाईसी नहीं करानी होगी। जब भी बैंक अकाउंट खोलेंगे, बीमा कराएंगे या डीमैट अकाउंट खोलेंगे, आपको सिर्फ सीकेवाईसीआर नंबर देना होगा। इस नंबर का उपयोग करके सेंट्रल केवाईसी रिकॉड्र्स रजिस्ट्री (सीकेवाईसी) से आपका केवाईसी विवरण ले लिया जाएगा।