18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’, आतंकी लतीफ भट के एनकाउंटर के बाद JK पुलिस का आतंकियों को संदेश

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। JK पुलिस ने संदेश दिया- 'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 18 Nov 2026, 11:51 AM IST

Kulgam Encounter

Kulgam Encounter (Photo ANI)

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी लतीफ भट का शव और एक हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का कमांडर लतीफ भट एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था। उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे मार गिराया गया।

कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर शव और हथियार बरामद होने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मारे गए एक आतंकी का शव और हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

JK पुलिस का संदेश- भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते

मुठभेड़ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'You can run but you can't hide' यानी 'तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।' पुलिस के इस संदेश को आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए बरता संयम

कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) इनायत अली चौधरी ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाबलों को पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर संयुक्त रणनीति बनाकर इलाके की घेराबंदी की गई। इस दौरान स्थानीय आतंकी लतीफ भट को एक मस्जिद के अंदर घेर लिया गया।

SSP के मुताबिक, आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए पूरे ऑपरेशन के दौरान संयम बरता और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन किया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की कोशिश थी कि आतंकी को मस्जिद से बाहर निकाला जाए या बिना किसी बड़े नुकसान के उसे मार गिराया जाए। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

CRPF जवानों पर हमले से पहले आतंकियों ने की थी रेकी

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि सोमवार को मुठभेड़ में मारा गया आतंकी उमर निसार डार, लश्कर कमांडर लतीफ भट के साथ 10 नवंबर को कई स्थानों की रेकी कर चुका था। पुलिस के अनुसार, यह रेकी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर हमले से पहले की गई थी।

पुलिस की ओर से जारी CCTV फुटेज के मुताबिक, दोनों आतंकियों ने मीर बाजार, अखरन, हबलिश और कुलाम इलाके में घूमकर सुरक्षाबलों के ठिकानों और संभावित निशानों की जानकारी जुटाई थी। पुलिस को आशंका है कि इस रेकी का मकसद सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बनाना था।