scriptइथियोपिया में कचरे के पहाड़ की चपेट में आने से 65 लोगों की मौत | 65 dead in Ethiopia garbage dump collapse | Patrika News
विदेश

इथियोपिया में कचरे के पहाड़ की चपेट में आने से 65 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के बाहरी क्षेत्र में कचरे के एक पहाड़ की चपेट में आकर कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई।

Mar 14, 2017 / 08:16 am

Santosh Trivedi

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के बाहरी क्षेत्र में कचरे के एक पहाड़ की चपेट में आकर कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कचरे का यह पहाड़ शनिवार रात को खिसक गया जिसकी चपेट में आए कई लोग अभी तक लापता हैं। 
एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि इस हादसे के समय लगभग 140 लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। 

कई टन कचरे के नीचे कई अस्थायी घर भी दब गए हैं। गौरतलब है कि यह वो जगह है जहां पिछले 5 दशक से भी अधिक समय से अदीस अबाबा का कचरा फेंका जा रहा है। 

Home / world / इथियोपिया में कचरे के पहाड़ की चपेट में आने से 65 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो