scriptयहां मिले इंसानी पुरखों के 90 हजार साल पुराने पद चिह्न, 5 अलग-अलग उम्र के लोगों के निशान | 90 thousand years old Humane footprints scientist found in morocco | Patrika News
विदेश

यहां मिले इंसानी पुरखों के 90 हजार साल पुराने पद चिह्न, 5 अलग-अलग उम्र के लोगों के निशान

Science news in Hindi: वैज्ञानिकों ने समुद्र के पास चट्टानी इलाकों में नीचे रेत पांच अलग अलग उम्र के लोगों के पांवों के निशान पाए गए हैं। लोगों के पांवों के निशान से उनकी उम्र का पता लगाने के लिए ल्यूमिनेंसन डेटिंग का इस्तेमाल किया गया।

Feb 03, 2024 / 12:08 pm

स्वतंत्र मिश्र

footprints_3.jpg

वैज्ञानिकों ने अफ्रीकी देश मोरक्को के समुद्र तट पर 90,000 साल पुराने इंसान के पैरों के निशान खोजे हैं। साइंटिफिक रिपोट्र्स जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक इतने पुराने पैरों के निशान मिलना बहुत मुश्किल है क्योंकि ये जल्दी मिट जाते हैं। हालांकि कभी-कभी ऐसे निशान सख्त मिट्टी से ढक जाते हैं। समय के साथ मिट्टी हटने पर ये दिखाई देते हैं। समुद्र तट के चट्टानी इलाके में रेत से ढके ऐसे ही निशान मिले हैं।

चट्टानों के नीचे रेत ने नीचे दिखे चिह्न

समुद्र के पास चट्टानों पर शोध करते समय टीम ने रेत के एक टुकड़े में धंसा भाग देखा। गौर से देखने पर पता चला कि ये गड्ढे इंसानों के पैरों के निशान हैं। शोध टीम के प्रमुख वैज्ञानिक मौंसेफ सेड्राती के मुताबिक यह खोज इस बात का सबूत है कि होमो सैपियंस (आधुनिक इंसान) हजारों साल पहले रेतीले समुद्र तटों के आसपास चहलकदमी करते थे।

उम्र जानने के लिए ल्यूमिनेंसन डेटिंग का इस्तेमाल

शोधकर्ताओं ने निशानों की उम्र जानने के लिए ल्यूमिनेंसन डेटिंग का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया, हमें निशान उस वक्त मिले, जब समुद्र का जलस्तर नीचे था। हमारी टीम तल तक गई। पहला निशान देखकर हम हैरान रह गए। बाद में और निशान मिले।

पांच अलग-अलग इंसानों के संभव

टीम ने संभावना जताई कि ये निशान पांच अलग-अलग उम्र के इंसानों (छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक) के हो सकते हैं। इन निशानों का बच पाना कई बातों पर निर्भर है। जैसे जमीन की बनावट, ज्वार-भाटा और कुछ अनजान कारण।

यह भी पढ़ेंनासा की लैब में मौजूद हैं एलियंस की 8 डेड बॉडी, किसने कहां देखा और कैसा दिखता है सबकुछ यहां जानिए

Hindi News/ world / यहां मिले इंसानी पुरखों के 90 हजार साल पुराने पद चिह्न, 5 अलग-अलग उम्र के लोगों के निशान

ट्रेंडिंग वीडियो