राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस आदेश का असर उन देशों पर होगा, जहां वीजा उल्लंघन की दर अधिक है। इनमें चाड, इरिट्रिया, हैती, म्यांमार, यमन, बुरुंडी, जिबूती और टोगो जैसे देश शामिल हैं। फेडरल रजिस्टर नोटिस के अनुसार, यह बॉन्ड उन देशों के नागरिकों पर भी लागू हो सकता है, जहां स्क्रीनिंग और जांच की जानकारी अपर्याप्त है।