scriptRussia-Ukraine War: यूक्रेन में युद्ध से भड़का अमेरिका, रूस की संपत्ति बेचने का किया फैसला, अब क्या करेंगे पुतिन? | America will now sell Russia's property Amid Russia-Ukraine War | Patrika News
विदेश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में युद्ध से भड़का अमेरिका, रूस की संपत्ति बेचने का किया फैसला, अब क्या करेंगे पुतिन?

Russia-Ukraine War: अमरीका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा है कि रूस की जब्त की गई 280 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति को जल्द से जल्द अनलॉक करते हुए इसका उपयोग यू्क्रेन की मदद के लिए किया जाना चाहिए।

नई दिल्लीMay 22, 2024 / 12:53 pm

Jyoti Sharma

America will now sell Russia's property

America will now sell Russia’s property

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में युद्ध को जारी रखना अब रूस के लिए भारी पड़ सकता है। क्योंकि अब रूस की संपत्तियों पर तलवार लटक रही है। अमरीका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा है कि रूस की जब्त की गई 280 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति को जल्द से जल्द अनलॉक करते हुए इसका उपयोग यू्क्रेन की मदद के लिए किया जाना चाहिए। येलेन ने कहा कि इस दिशा में अमरीका और यूरोप को संयुक्त रूप से प्रयास करना चाहिए। 

रूस की प्रॉपर्टी हो अनलॉक

येलेन ने कहा यह जरूरी है कि हम सामूहिक रूप से यूक्रेन के लाभ के लिए हमारे अधिकार क्षेत्र में मौजूद रूसी संपत्तियों के मूल्य को अनलॉक करने का तत्काल एक रास्ता खोजें।

रूस के संपत्तियां यूक्रेन को दी जाएंगी

गौरतलब है कि, अमरीका उन प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है कि कैसे यूक्रेन की सहायता के लिए रूस की जब्त की गई संपत्तियों का उपयोग किया जाए। इसके अंतर्गत इन संपत्तियों का विक्रय या फिर इनके प्रतिभूतिकरण तक के विभिन्न विकल्प तलाशे जा रहे हैं। हालाकि, यूरोपीय देशों ने मामले में कानूनी जोखिमों के बारे में चिंता जताई है।

Hindi News/ world / Russia-Ukraine War: यूक्रेन में युद्ध से भड़का अमेरिका, रूस की संपत्ति बेचने का किया फैसला, अब क्या करेंगे पुतिन?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो