scriptUS Gun Violence: शिकागो में शराब की दुकान के पास दिनदहाड़े गोलीबारी, 1 की मौत और 2 घायल | Chicago shooting left 1 dead and 2 injured | Patrika News
विदेश

US Gun Violence: शिकागो में शराब की दुकान के पास दिनदहाड़े गोलीबारी, 1 की मौत और 2 घायल

अमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर जारी है। अब दिन दहाड़े गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है।

नई दिल्लीMay 06, 2024 / 12:58 pm

Tanay Mishra

Shootout in Chicago

Shootout in Chicago

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) होना एक गंभीर समस्या है। हालांकि अमेरिका में यह एक सामान्य बात है क्योंकि इस तरह के मामले अक्सर ही कहीं न कहीं कहीं होते रहते हैं। गन वॉयलेंस की इस बीमारी से अमेरिका लंबे समय से जूझ रहा है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस,अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। इलिनॉय (Pennsylvania) राज्य के शिकागो (Chicago) शहर में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई है।

शराब की दुकान के पास हुई गोलीबारी

पुलिस की जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 5:30 बजे साउथ कॉटेज ग्रोव के 7900 ब्लॉक पर गोलीबारी हुई। 4 अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

1 की मौत और 2 घायल

पुलिस की जानकारी के अनुसार इस हमले में 1 शख्स की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


हमलावरों की नहीं हुई पहचान, तलाश जारी

शिकागो की पुलिस को अभी यह नहीं पता चला है कि हमलावर कौन थे। चारों में से कोई गिरफ्तार भी नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस चारों की तलाश में लगी हुई है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें

चीन ने फिर की ताइवान के एयरस्पेस और सीस्पेस में घुसपैठ, 3 फाइटर जेट्स और 6 शिप्स हुए ट्रैक


Hindi News/ world / US Gun Violence: शिकागो में शराब की दुकान के पास दिनदहाड़े गोलीबारी, 1 की मौत और 2 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो