5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SRH vs PBKS Pitch Report: आज हैदराबाद में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? पढ़ें पिच रिपोर्ट

SRH vs PBKS Pitch Report: IPL 2024 में आज आखिरी डबल हेडर के तहत पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच की भिड़ंत होगी। मैच से पहले आइये आपको बताते हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification
SRH vs DC Pitch Report

SRH vs PBKS Pitch Report: IPL 2024 में आज 19 मई को आखिरी डबल हेडर का पहला मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के साथ अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे। एसआरएच पहले से ही प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर चुकी है, वह आज का मैच जीतकर शाम को राजस्‍थान के हारने की दुआ करेगी, ताकि क्‍वालीफायर-1 में जगह बना सके। वहीं, पंजाब के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। मैच से पहले आपको पिच रिपोर्ट के बारे में बताते हैं।

SRH vs PBKS Pitch Report

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्‍लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद मिलती देखी गई है। इस सीजन में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां आईपीएल का सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर बनाया है। यहां पिछले पांच मैच की 10 पारियों की बात करें तो पांच पारियों में स्‍कोर 200 या उससे अधिक बना है तो पांच पारियों में 165 के आसपास रन बने हैं। आज एक बार फिर से हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम स्‍क्‍वॉड

ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, उमरान मलिक, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, आकाश महाराज सिंह।

यह भी पढ़ें : RCB समेत ये 4 टीम भिड़ेंगी क्वालीफायर और एलिमिनेटर में, देखें पूरा शेड्यूल

पंजाब किंग्स टीम स्‍क्‍वॉड

प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कावरप्पा, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, ऋषि धवन, हरप्रीत सिंह भाटिया, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।