सैन्य तख्तापलट की अटकलों के बीच सेना प्रमुख के भाषण का पिघ्छले महीने जारी किया गया एक वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। जनरल ज़मान (General Zaman)ने उस भाषण में कहा था, " आप बाद में कहेंगे कि मैंने आपको चेतावनी नहीं दी थी, इसलिए मैं आपको चेतावनी दे रहा हूँ। अगर आप अपने मतभेदों को भूलकर साथ काम नहीं कर सकते, अगर आप एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते रहेंगे, एक-दूसरे से लड़ते रहेंगे और एक-दूसरे को मारते रहेंगे, तो देश और इस समुदाय की आज़ादी बेकार चली जाएगी।"