4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: जापान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Japan Earthquake: जापान में आए दिन ही भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज एक बार फिर जापान में भूकंप आया।

2 min read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और भूकंप के इन मामलों में इजाफा भी हो रहा है। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं। इन देशों में जापान (Japan) भी शामिल है। जापान में अक्सर ही भूकंप आते हैं और आज, मंगलवार, 16 जुलाई को जापान में एक बार फिर भूकंप आया। जापान में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही और यह इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) पर आया। भारतीय समयानुसार जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज आए भूकंप का समय दोपहर 12 बजकर 06 मिनट रहा। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

झटके से घबराए लोग, नहीं हुआ नुकसान

जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ। इस झटके से लोग घबरा भी गए। हालांकि भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंतनीय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंतनीय है।

यह भी पढ़ें- इज़रायली सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 7 अक्टूबर के हमास हमलों में शामिल 25 से ज़्यादा आतंकियों को किया ढेर