scriptइंडोनेशिया में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 की तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.3 hits Indonesia | Patrika News
विदेश

इंडोनेशिया में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 की तीव्रता

Indonesia Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

Feb 05, 2024 / 01:12 pm

Tanay Mishra

earthquake.jpg

Earthquake in Mexico

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। पर कई देशों में तो आए दिन ही भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) उन्हीं देशों में से एक है। आज, सोमवार, 5 फरवरी को इंडोनेशिया में एक और भूकंप आया। यह भूकंप तुआपेजत (Tuapejat) से 97 किलोमीटर ईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही इंडोनेशिया में आए भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप की गहराई 52.9 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/WorldEQLocator/status/1754317358305599948?ref_src=twsrc%5Etfw


नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप का झटका तो प्रभावित क्षेत्र में महसूस हुआ, पर इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

भारतीय सेना के मालदीव से निकलने पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का बयान, इस दिन तक होगा एग्ज़िट..

Hindi News/ world / इंडोनेशिया में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 की तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो