scriptचीन हो या पाकिस्तान, किसी ने भी भारत को दिखाई आंख तो ऐसे निपटेगा देश | How will India respond in a war with its enemy China or Pakistan? | Patrika News
विदेश

चीन हो या पाकिस्तान, किसी ने भी भारत को दिखाई आंख तो ऐसे निपटेगा देश

ग्लोबल फायर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की मजबूत सैन्य शक्तियों में भारत चौथे नंबर है और पाकिस्तान नवें नंबर पर, वहीं चीन तीसरे स्थान पर काबिज़ है।

नई दिल्लीMar 14, 2024 / 02:50 pm

Jyoti Sharma

China, India and Pakistan

China, India and Pakistan

भारत (India) एक शांतिप्रिय देश है। वो ना तो युद्ध चाहता है और ना ही युद्ध करवाना चाहता है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों के युद्ध में शामिल होने से पहले और बाद में भी उसने हमेशा शांति का प्रस्ताव भी रखा है। भारत की इस फितरत को उसकी कमजोरी मानने वाले उसके कुछ दुश्मन देश जब-तब भारत को जंग की धमकी दे देते हैं फिर वो देश चाहे उसका पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) हो या पाकिस्तान का भाई चीन। चीन और पाकिस्तान की गलबहियां हमेशा से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देती आई हैं। पाकिस्तान और चीन (China) बात-बात पर अपनी सैन्य मजबूती और हथियार संपन्नता का दंभ भरते रहते हैं लेकिन उन्हें शायद पता नहीं है कि ये आधुनिक अब 1962 या 1965 का भारत नहीं रहा। अब वो दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्तियों में शुमार हो चुका है और इतना मजबूत कि अगर अब उसकी तरफ किसी ने आंख भी उठाई तो वो उसका सफाया करने में सेकेंड भर भी नहीं लगाएगा।
कौन किस पर पड़ेगा भारी ?

अब ज़रा भारत और इसके दुश्मन देशों की शक्तियों को आंकते हैं कि कौन किस पर भारी पड़ने वाला है। बात पहले उस पाकिस्तान की करते हैं जो भारत को खत्म करने का सपना संजोए बैठा है। दुनिया की सैन्य शक्तियों का आंकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पॉवर (Global Fire Power) ने इस साल रिपोर्ट जारी की है। जिसमें भारत को दुनिया की चौथी सबसे मजबूत सैन्य शक्ति करार दिया गया है। इस लिस्ट में दुश्मन देश पाकिस्तान का नाम नवें नंबर पर है। अब इनकी सैन्य ताकत का आंकलन करते हैं इन दोनों की देशों की थल सेना की तुलना करने पर पता चला कि…
थल शक्ति भारत पाकिस्तान

टैंक 4,614 3472
व्हीकल 151,248 50,523
स्वचालित तोपखाना 140 752
टोड तोपखाना 3243 3238
रॉकेट तोपखाना 702 602

सोर्स- ग्लोबल फायर पॉवर इंडेक्स-2024

वायु शक्ति भारत पाकिस्तान

एयरक्रॉफ्ट 2296 1434
फाइटर जेट 606 387
अटैक टाइप 130 90
ट्रांसपोर्ट (फिक्स विंग) 264 60
ट्रेनर्स 351 549
स्पेशल मिशन 70 25
टैंकर फ्लीट 6 4
हेलिकॉप्टर्स 869 352
अटैक हेलिकॉप्टर्स 40 57
सोर्स- ग्लोबल फायर पॉवर इंडेक्स-2024

भारत के ये एयरक्रॉफ्ट्स पल भर में कर देंगे सफाया

वहीं अब अगर दोनों देशों की सेनाओं में मैन पॉवर की बात करें तो इसमें भी भारत अव्वल है। भारत के पास अनुमानित तौर पर कुल 51 लाख 37 हजार 550 मिलिट्री सैनिक हैं। तो पाकिस्तान के पास सिर्फ 17 लाख 4 हजार सैनिक ही हैं। इसके अलावा भारत के पास तेजस, राफेल, जगुआर, सुखोई, मिराज, मिग-29, मिग-21 जैसे आधुनिक फाइटर जेट हैं। जो सिर्फ एक कमांड पर सेकेंडों में दुश्मन को तबाह कर सकते हैं। इन फाइटर जेट से तो दुनिया के कई देश खौफ खाते हैं।
चीन ने दिखाई आंख तो…

बात अगर चीन की करें तो सैन्य शक्ति के मामले में वो दुनिया में तीसरे नंबर है यानी भारत से एक कदम ऊपर लेकिन चीन की विस्तारवादी नीतियों के चलते वो पूरी दुनिया की नज़रों में चढ़ा हुआ है। भारत और चीन के शक्तियों की तुलना करें तो इन्हीं शक्तियों के साथ भारत ने चीन का सामना डोकलाम मामले (Doklam standoff issue) में भी किया था और गलवान वैली मामले (Galwan Valley Issue) में भी। दोनों की मामलों में चीन को भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ी थी। मतलब साफ है कि अगर इन दोनों देशों में युद्ध होता है तो चीन के पास सिर्फ 31 लाख 70 हजार ही सैनिक हैं जिनके बल पर वो भारत के 51 लाख 37 हजार 550 मिलिट्री सैनिकों के साथ लड़ेगा। जाहिर है यहां पर भारत उसे वैसा ही जवाब देगा जैसा गलवान और डोकलाम में दिया था।

Home / world / चीन हो या पाकिस्तान, किसी ने भी भारत को दिखाई आंख तो ऐसे निपटेगा देश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो