इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच चल रही जंग में इज़रायली सेना लगातार लेबनान में हवाई हमले कर रही है। इन हवाई हमलों में लंबे समय से हिज़बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah), 2 नए चीफ, कई कमांडरों और कई आतंकियों की मौत हो चुकी है। इज़रायली सेना लेबनान की राजधानी बेरूत (Beirut) के साथ ही दूसरे इलाकों में भी हवाई हमले कर रही है। हवाई हमलों के साथ ही इज़रायली सेना का हिज़बुल्लाह के खिलाफ ग्राउंड ऑपेरशन भी चल रहा है जिसमें आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। लेबनान में इज़रायली हवाई हमलों में कई निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं, लेकिन इज़रायली सेना पीछे नहीं हट रही है। रविवार को इज़रायली सेना ने लेबनान के टायर (Tyre) शहर में हवाई हमले किए।