क्या है पूरा मामला?
दरअसल जॉर्जिया के इटली की पीएम बनने से पहले 2022 में 40 साल के साल के एक शख्स ने अपने 73 साल के पिता के साथ मिलकर जॉर्जिया का डीपफेक वीडियो बनाया था। इसमें एक अश्लील वीडियो में एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस के चेहरे पर जॉर्जिया का चेहरा लगाकर उसे एडल्ट वेबसाइट्स पर अपलोड भी किया गया था। इसी वजह से जॉर्जिया ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस दोनों आरोपियों ने जॉर्जिया का डीपफेक एडल्ट वीडियो अपलोड करने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया था, उसके आईपी एड्रेस को ट्रैक करके पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
90 लाख रुपये के मुआवजे की मांग
जॉर्जिया ने इस मामले में 100,000 यूरोज़ (90 लाख रुपये) के मुआवजे की मांग की है। जॉर्जिया के अनुसार आरोपियों के बनाए डीपफेक वीडियो से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और साही ही उनके मान की हानि भी हुई है।