4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक महीने में दूसरी बार बिगड़ी नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की तबियत, इलाज के लिए लाए गए दिल्ली AIIMS

Nepal President Ram Chandra Poudel Health: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया है। उनकी तबियत एक महीने में दूसरी बार खराब हुई है। ऐसे में उन्हें काठमांडू से दिल्ली लाया गया है। जहां एम्स में उनका इलाज चलेगा।  

2 min read
Google source verification
ram_chandra_poudel.jpg

Nepal President Ram Chandra Poudel arrives at Delhi to Treatment in AIIMS

Nepal President Ram Chandra Poudel Health: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की तबियत खराब है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया है। जहां उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा। बुधवार को काठमांडू से नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। जहां से उन्हें एम्स के लिए लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राम चंद्र पौडेल की तबियत एक महीने में दूसरी बार बिगड़ी है। 78 वर्षीय नेपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल के ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण उन्हें दिल्ली एम्स में इलाज के लिए लाया गया है। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल का काठमांडू के महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार (18 अप्रैल) को ऑक्सीजन लेवल में गिरावट होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है।


मार्च में ही चुनाव जीत कर बने थे राष्ट्रपति

बताते चले कि नेपाल में मार्च में ही राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें राम चंद्र पौडेल ने जीत हासिल की थी। वह नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। पौडेल ने राष्ट्रपति चुनाव में 33,802 चुनावी वोट हासिल किए थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग मात्र 15,518 चुनावी वोट ही हासिल कर पाए। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बीते एक महीने में दूसरी बार उनकी तबियत बिगड़ी है।


फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण राष्ट्रपति लाए गए दिल्ली

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है। जिसके बाद उन्हें काठमांडू के टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि राष्ट्रपति के सलाहकार के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे थे, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में लाया गया है।


इससे पहले 2 अप्रैल को भी खराब हुई थी तबियत-


नेपाल के राष्ट्रपति के सलाहकार ने बताया कि इससे पहले 2 अप्रैल को राष्ट्रपति को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। राष्ट्रपति के चीफ एडवाइजर सुरेश चालीसे ने कहा था कि राम चंद्र पौडेल ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी। उस समय भी उन्हें डॉक्टरों कि निगरानी में रखा गया था। फिलहाल नेपाल के राष्ट्रपति का दिल्ली एम्स में इलाज शुरू हो गया है। वो दिल्ली एम्स के कुशल डॉक्टरों की निगरानी में है।

यह भी पढ़ें - समाजवादी नेता बने नेपाल के उप-राष्ट्रपति, शिवपाल ने दी बधाई