
Harmeet Singh
पाकिस्तान में पत्रकार और एंकर, हरमीत सिंह को हाल ही में पब्लिक टीवी ने नौकरी से निकाल दिया। इस बात की जानकारी खुद हरमीत ने दी। हरमीत पाकिस्तान के पहले सिख पत्रकार थे। हरमीत को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता और पूर्व मंत्री शाज़िया अट्टा मैरी की शिकायत के बाद नौकरी से निकाला गया था, जिसने हरमीत पर राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की छापेमारी और उसके कब्जे से 97 बिलियन पाकिस्तानी रुपये की वसूली की फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाया था।
सच पता चलने पर ट्वीट हटाकर मांगी माफी
हरमीत ने शाज़िया के बारे में ट्वीट के ज़रिए खबर शेयर की थी। उसे पता नहीं था कि वो खबर फर्जी थी। सच पता चलने पर हरमीत ने ट्वीट डिलीट कर दिया और शाज़िया से माफी भी मांगी और लिखित माफीनामा भेजा।
गंदी राजनीति का हुआ शिकार
हरमीत को माफ़ न करते हुए शाज़िया ने उस पर 10 बिलियन की मानहानि के मुकदमा करते हुए नोटिस भेजा। साथ ही अपनी राजनीतिक जान-पहचान का इस्तेमाल करते हुए हरमीत को नौकरी से निकलवा दिया। इससे पत्रकारिता में हरमीत का पाकिस्तान में करियर खत्म हो गया है।
पाकिस्तान में गुज़ारा करना हो रहा है मुश्किल
हरमीत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि उसके लिए बिना नौकरी के गुज़ारा करना मुश्किल हो रहा है। हरमीत ने कहा कि उसे विदेशों के चैनलों से नौकरी के ऑफर्स मिल रहे हैं पर वह अपने देश पाकिस्तान में ही रहकर नौकरी करना चाहता है।
Published on:
14 Sept 2023 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
