23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानलेवा बनी बारिश, चीन में 7 लोगों की मौत और 14 लापता

Deadly Rain In China: चीन में बारिश जानलेवा बन गई है। मूसलाधार बारिश की वजह से चीन के हुनान प्रांत में 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 23, 2026

Heavy rainfall in China

Heavy rainfall in China

दुनियाभर में कई जगह इस समय मौसम की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। चीन में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। चीन (China) के हुनान (Hunan) प्रांत में कई जगह मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) देखने को मिल रही है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस बारिश की वजह से जान-माल का नुकसान भी हो रहा है।

जानलेवा बनी बारिश

चीन के हुनान प्रांत की शिमेन काउंटी (Shimen County) में मूसलाधार बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इन लोगों की मौत भारी बारिश की वजह से आए लैंडस्लाइड्स और बाढ़ की वजह से हुई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

14 लोग लापता

मूसलाधार बारिश की वजह से चीन के हुनान प्रांत की शिमेन काउंटी में 14 लोग अभी भी लापता हैं, जिसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। काउंटी की आपातकालीन प्रबंधन और उत्पादन सुरक्षा समिति ने भी इसकी पुष्टि की। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है, लेकिन बारिश होने और जगह-जगह बाढ़ का पानी भरा होने की वजह से रेस्क्यू एंड सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

बुनियादी ढांचे को पहुंचा नुकसान

यह मूसलाधार बारिश रविवार सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इस साल काउंटी में भारी बारिश का यह पहला दौर है और इस वजह से काउंटी के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। कई घर और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में इनकी मरम्मत करने और प्रभावित निवासियों के लिए रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

आपातकालीन राहत कार्यों के लिए 50 मिलियन युआन आवंटित

राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने हुनान प्रांत में मूसलाधार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड्स और बाढ़ के बाद आपातकालीन राहत कार्यों में मदद के लिए केंद्र सरकार के निवेश बजट से तत्काल 50 मिलियन युआन (करीब 70 करोड़ रूपए) आवंटित किए हैं। इस धनराशि का इस्तेमाल प्रभावित लोगों के लिए आपदा राहत सामग्री सप्लाई पहुंचाई जा रही है। इस आपदा राहत सामग्री में गर्मियों के लिहाफ़, फोल्डिंग टेबल्स और कुर्सियाँ और घरेलू आपातकालीन किट शामिल हैं। इससे स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित निवासियों को फिर से बसाने, राहत सहायता प्रदान करने और उनकी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह सामग्री आपदा रोकथाम, न्यूनीकरण और राहत के लिए राष्ट्रीय आयोग के कार्यालय, MEM, और राष्ट्रीय खाद्य और रणनीतिक भंडार प्रशासन द्वारा आवंटित की गई।