scriptरूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, खारकीव में 6 लोगों की मौत और 10 घायल | Russian drone attack kills 6 and injures 10 in Ukraine's Kharkiv | Patrika News
विदेश

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, खारकीव में 6 लोगों की मौत और 10 घायल

Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला जारी है। हाल ही में रूस की सेना ने यूक्रेन के खारकीव पर ड्रोन अटैक किया है।

नई दिल्लीApr 06, 2024 / 04:10 pm

Tanay Mishra

drone_attack_in_kharkiv.jpg

Drone attack in Ukraine’s Kharkiv

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 2 साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को उनकी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। उस समय सभी को लगा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा पर अभी भी यह युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही कई शहरों में भी भीषण तबाही मच चुकी है। लेकिन फिर भी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना अभी भी युद्ध डटी हुई है और इस वजह से रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन की सेना ने कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ भी दिया है। हालांकि फिर भी रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। देर रात एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया।


खारकीव में ड्रोन अटैक

रूस की सेना ने देर रात यूक्रेन के खारकीव में ड्रोन अटैक किया। शहर के मेयर ने इस बारे में जानकारी दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खारकीव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

6 लोगों की मौत और 10 घायल

खारकीव में रूस की सेना के ड्रोन अटैक की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / world / रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, खारकीव में 6 लोगों की मौत और 10 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो