scriptजापान में एक ही दिन में आए दो भूकंप | Two earthquakes in one day in Japan | Patrika News
विदेश

जापान में एक ही दिन में आए दो भूकंप

Two Earthquakes In Japan: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज जापान में दो भूकंप आए।

नई दिल्लीJun 06, 2024 / 03:28 pm

Tanay Mishra

Earthquake

Earthquakes in Japan

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कई जगहें तो ऐसी भी होती हैं जहाँ एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। जापान (Japan) ऐसे ही एक देश है जहाँ कई भूकंप आते हैं। आज, गुरुवार, 6 जून को जापान में कुछ घंटों में ही दो भूकंप आए। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए दोनों भूकंपों की पुष्टि की।

पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही और यह असाही (Asahi) से 20 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर आया।

दूसरे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 रही और यह तात्सुगो (Tatsugō) से 77 किलोमीटर साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर आया।

कितनी रही दोनों भूकंपों की गहराई?

जापान में आज आए पहले भूकंप की गहराई 45.5 किलोमीटर और दूसरे भूकंप की गहराई 19.8 किलोमीटर रही।
earthquake

झटके हुए महसूस, नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए दोनों भूकंपों से [प्रभावित क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में झटके महसूस हुए, लेकिन दोनों भूकंपों की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंता का विषय है भूकंप के मामलों में वृद्धि

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें

रूस में दो ट्रामों की हुई टक्कर, 1 की मौत और 90 से ज़्यादा घायल

Hindi News/ world / जापान में एक ही दिन में आए दो भूकंप

ट्रेंडिंग वीडियो