4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कल आएंगे भारत, भारतीय समकक्षों से अहम विषयों पर करेंगे बात

2+2 Ministerial Dialogue: भारत और अमेरिका के बीच होने वाले 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद के लिए कल अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत आएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
rajnath-jaishankar-blinken-austin.jpg

Rajnath SIngh, S. Jaishankar, Antony Blinken and Lloyd Austin (From left to right)

अमेरिका (United States Of America) के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) कल भारत (India) के दौरे पर आ रहे हैं। साथ ही अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) भी भारत आएंगे। अमेरिका के ये दोनों नेता भारत में होने वाले भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद के लिए आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच होने वाला यह पांचवा 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद होगा, जो नई दिल्ली (New Delhi) में होगा।


भारतीय रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के साथ होगी मुलाकात

ब्लिंकन और ऑस्टिन की भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) से मुलाकात होगी। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच ही 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद होगा।

किन विषयों पर होगी बात?

भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच अहम विषयों पर बात होगी। दोनों देशों के संबंधों में पिछले कुछ साल में काफी मज़बूती आई है। ऐसे में इन संबंधों को और मज़बूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही डिफेंस सेक्टर और दोनों देशों की एक-दूसरे के प्रति विदेश नीति पर भी बात की जाएगी जिससे भारत और अमेरिका दोनों ही डिफेंस सेक्टर में और मज़बूत बने और साथ ही दोनों के बीच परस्पर समन्वय भी बना रहे। दोनों देशों के बीच डिफेंस पार्टनरशिप को मज़बूत करते हुए कई एडवांस हथियार और फाइटर जेट्स भारत में बनाए जाएंगे, जिससे भारत का डिफेंस मज़बूत होगा। इन सभी विषयों के अलावा कुछ अन्य अहम विषयों पर भी 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद में बात होगी।

यह भी पढ़ें- जो बाइडन और शी जिनपिंग के बीच 15 नवंबर को हो सकती है मुलाकात, एक साल बाद मिलेंगे अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति