scriptडॉक्टर ने 200 से ज्यादा महिलाओं का किया अप्राकृतिक तरीके से रेप, बीमारी कोई भी, पहले करता प्राइवेट पार्ट्स की जांच | 200 women and men accused a doctor of rape in Boston | Patrika News
अमरीका

डॉक्टर ने 200 से ज्यादा महिलाओं का किया अप्राकृतिक तरीके से रेप, बीमारी कोई भी, पहले करता प्राइवेट पार्ट्स की जांच

आरोप है कि डॉक्टर ने 200 महिलाओं का तो यौन शोषण किया ही है इसके अलावा कई पुरुषों ने भी उस पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने उनके साथ भी गलत हरकत की है। हैरानी की बात ये है कि इस डॉक्टर का ये गंदा खेल 2010 से चल रहा था और किसी ने भी इसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की ना ही कोई एक्शन लिया गया।

नई दिल्लीApr 12, 2024 / 10:11 am

Jyoti Sharma

200 women and men accused a doctor of rape in Boston

200 women and men accused a doctor of rape in Boston

कहते हैं डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं लेकिन क्या हो जब ये डॉक्टर हैवान बन जाए। बिल्कुल यही हुआ है अमेरिका के बोस्टन (Boston) में, यहां पर एक डॉक्टर पर 200 महिलाओं का रेप और पुरुषों के साथ अप्राकृतिक तरीके से रेप करने के आरोप लगे हैं। डॉ़क्टर के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है जिस पर 200 से ज्यादा महिलाओं और कई पुरुषों ने साइन किए हैं। बोस्टन के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी डॉक्टर का नाम डेरिक टॉड है। इन्होंने पिछले साल जुलाई में ब्रिघम और महिला अस्पताल में रुमेटोलॉजिस्ट के तौर पर काम किया था। जिन्होंने डॉक्टर पर आरोप लगाए हैं (Doctor raped 200 women in Boston) वो सारे ही इसके मरीज रह चुके हैं। इनका कहना है कि जब वो डॉक्टर के पास किसी बीमारी का इलाज कराने आते थे तो वो उन्हें बेहद गलत तरीके से छूता था।

बीमारी कोई भी हो, पहले करता था प्राइवेट पार्ट्स की जांच

शिकायतकर्ता बनीं इन महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि जब वो चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाते थे तो वो सबसे पहले उनके प्राइवेट पार्ट्स की जांच करता था। जिससे वो बहुत ज्यादा असहज हो जाते थे और मना करने पर कहता था कि ये जांच का हिस्सा है। 200 से ज्यादा महिलाओं ने कहा है कि डॉक्टर की हरकतें (Doctor raped 200 women in Boston) उनके साथ कम नहीं हुई वो बढ़ती ही गईं और उसकी हिम्मत फिर रेप करने की भी हो गई। समाज के डर से उन्होंने भी ये बात किसी को नहीं बताई।

अस्पताल के स्टाफ को भी बनाया गया आरोपी

डॉक्टर के खिलाफ ये मुकदमा मैसाचुसेट्स के सफोल्क सुपीरियर कोर्ट में दायर किया गया है। डॉक्टर टॉड के अलावा इस मामले में ब्रिघम और महिला फॉल्कनर अस्पताल और चार्ल्स रिवर मेडिकल एसोसिएट्स के स्टाफ समेत कई लोगों को भी आरोपी बनाया गया है क्योंकि उन्होंने ना तो इस मामले को जानने की कोशिश की और ना ही रोकने की।

रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2023 में, डॉक्टर पर कई महिला मरीजों के साथ यौन शोषण के केस सामने आने लगे। तब डॉक्टर को ये हिदायत दी गई कि वो किसी महिला स्टाफ की मौजूदगी में भी इस तरह की जांच कर सकते हैं। डॉक्टर को फिर एक महीने बाद ब्रिघम महिला अस्पताल से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद मामले बढ़ने पर टॉड को चार्ल्स रिवर मेडिकल एसोसिएट्स से भी हाथ धोना प़ड़ा।

Home / world / America / डॉक्टर ने 200 से ज्यादा महिलाओं का किया अप्राकृतिक तरीके से रेप, बीमारी कोई भी, पहले करता प्राइवेट पार्ट्स की जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो