10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Unique strike: शारीरिक सम्बन्ध को लेकर अमेरिका की सड़कों पर उतरीं सैकड़ों यहूदी महिलाएं, जानिए पुरुषों को कौन सा सबक सिखाना चाहती हैं स्त्रियां

Sex strike of Jewish women: अमेरिका की सड़कों पर सैकड़ों यहूदी महिलाएं हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर उतर पड़ी हैं। उन्होंने अपने पतियों के साथ हमबिस्तर होने से इनकार कर दिया है। इस सेक्स स्ट्राइक से ये महिलाएं अपने पतियों को एक सबक सिखाना चाहती हैं जो सैकड़ों साल पुराने एक रूढ़िवादी यहूदी कानून से जुड़ा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Sex strike In America

Sex strike In America

क्या आपने कभी सेक्स स्ट्राइक (Sex Strike) का नाम सुना है। अगर नहीं सुना तो इसके शब्द के अर्थ से इसका मतलब समझ लिया होगा। जो कि बिल्कुल सही है। दरअसल अमेरिका में इन दिनों सैकडो़ं यहूदी महिलाएं (Sex strike of Jewish women) सड़कों पर उतर गई हैं और सेक्स स्ट्राइक कर रही हैं। उन्होंने अपने हाथों में बैनर-पोस्टर ले रखे हैं। सेक्स स्ट्राइक कर रही इन सभी महिलाओं ने अपने पतियों के साथ हमबिस्तर होने से मना कर दिया है। ऐसा कर ये महिलाएं अपने पतियों को एक सबक सिखाना चाहती हैं जो एक रुढ़िवादी यहूदी कानून से जुड़ा हुआ है।

पति के साथ सोने को किया इनकार

दरअसल ये महिलाएं तलाक (Divorce) के लिए अपने पति की लिखित अनुमति को अनिवार्यता देने वाले कानून का विरोध कर रही हैं। इन महिलाओं का कहना है कि ये प्रक्रिया इन महिलाओं को दुखी और एक अपमानजनक शादी के बंधन में बांध देती है। इसलिए वो इस सेक्स स्ट्राइक (Sex strike) के जरिए अपने पतियों और यहूदी समुदाय पर कानूनी सुधारों की मांग कर रही हैं। इसलिए इन महिलाओं ने सेक्स स्ट्राइक जैसा एक बोल्ड फैसला लिया है।

तलाक लेने के प्रावधान के कानून को दे रहीं चुनौती

अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) के किरयास जोएल में 800 से भी ज्यादा यहूदी महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक तलाक लेने के लिए इस समुदाय की महिलाओं को अपने पति से लिखित परमिशन लेनी होती है जो ज्यादातर महिलाओं को नहीं मिलती। इसलिए तलाक लेना इन महिलाओं के लिए बेहद कठिन हो जाता है। ये महिलाएं इसी कानून का विरोध कर रही हैं।

Sex strike कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

दूसरी तरफ महिलाओं की इस सेक्स स्ट्राइक (Sex Strike) ने यहूदी समुदाय के भीतर ही विवाद पैदा कर दिया है। इसके चलते सेक्स स्ट्राइक कर रही इन महिलाओं को सोशल मीडिया पर काफी आपत्तिजनक हालातों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें भद्दे कमेंट्स सुनने पड़ रहे हैं। न्यूयॉर्क में ही स्ट्राइक के दौरान कुछ पुरुषों के ग्रुप ने तो इन महिलाओं पर अंडे तक फेंके और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।

ये भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला राजनेता