scriptलीबिया में सामूहिक कब्र से मिले 65 शव | Dead bodies of 65 people found in mass grave in Libya | Patrika News
विदेश

लीबिया में सामूहिक कब्र से मिले 65 शव

Shocking Incident In Libya: लीबिया में हाल ही में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक सामूहिक कब्र में 65 शवों के मिलने से हर कोई हैरान हैं।

नई दिल्लीMar 27, 2024 / 05:21 pm

Tanay Mishra

dead_bodies_found_in_mass_grave_in_libya.jpg

Dead bodies in Libya

अफ्रीकी देशों में पिछले काफी सालों से स्थिति बेहद ही खराब चल रही है। चाहे जुर्म की बात हो या फिर बढ़ती महंगाई की, अफ्रीकी देशों में हालात काफी खराब हैं। इन देशों में लीबिया (Libya) भी शामिल है। लीबिया एक नॉर्थ अफ्रीकी देश है और वहाँ भी स्थिति काफी खराब हैं। पर हाल ही में लीबिया में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। हाल ही में लीबिया में कुछ ऐसा मिला जिससे सभी हैरान हैं। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि लीबिया में ऐसा क्या मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया है? जवाब है….शव।


सामूहिक कब्र में मिले 65 शव

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर माइग्रेशन (आइओएम) ने हाल ही में बताया कि लीबिया में लीबियाई सुरक्षा बलों ने हाल ही में एक सामूहिक कब्र की खोज। यह सामूहिक कब्र लीबिया के साउथवेस्ट में एक रेगिस्तान में मिली। इस कब्र की खुदाई में 65 शव मिले हैं। ये सभी शव माइग्रेंट्स के बताए जा रहे हैं।

https://twitter.com/FRANCE24/status/1771218967610155212?ref_src=twsrc%5Etfw


मानव तस्करी का जताया जा रहा है अंदेशा

लीबिया में सामूहिक कब्र में जो शव मिले हैं, उन लोगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई थी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि इसमें मानव तस्करी का अंदेशा जताया जा रहा है।

राजनीतिक अराजकता से मिलता है तस्करों को फायदा

लीबिया में राजनीतिक अराजकता का मानव तस्करों को काफी फायदा मिला है। ये तस्कर इसके लिए खतरनाक रेगिस्तानी सीमाओं के पार माइग्रेंट्स की तस्करी करते हैं। एक बार समुद्री तट पर पहुंचने के बाद माइग्रेंट्स को रबर की नावों वाले जहाजों पर लाद दिया जाता है और खतरनाक समुद्री यात्राओं पर रवाना कर दिया जाता है। आइओएम के मिसिंग माइग्रेंट्स प्रोजेक्ट के अनुसार 2023 में लीबिया में कम से कम 962 प्माइग्रेंट्स के मारे जाने और 1,563 के लापता होने की रिपोर्ट थी।

यह भी पढ़ें

Same-Sex Marriage: थाईलैंड में मिला ग्रीन सिग्नल, संसद ने पास किया बिल



Home / world / लीबिया में सामूहिक कब्र से मिले 65 शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो