scriptIran President Ebrahim Raisi: इस्लामिक क्रांति से भी पुराने Bell 212 हेलीकॉप्टर में उड़ रहे थे रईसी, जानिए इस हेलीकॉप्टर की कीमत, गति और कॉकपिट की खासियत | Iran President Ebrahim Raisi was flying in a helicopter older than the Islamic Revolution Know About specifications Bell 212 Helicopter Price, Speed, Power, Capacity, dimensions, cockpit, Helicopter for sale | Patrika News
विदेश

Iran President Ebrahim Raisi: इस्लामिक क्रांति से भी पुराने Bell 212 हेलीकॉप्टर में उड़ रहे थे रईसी, जानिए इस हेलीकॉप्टर की कीमत, गति और कॉकपिट की खासियत

Iran President Ebrahim Raisi:ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी अमरीका का धुर विरोधी था। अमरीका ने ईरान पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके कारण ही 1979 इस्लामिक क्रांति से पहले के इस हेलीकॉप्टर के लिए कलपुर्जे न मिल रहे थे और रईसी खराब हेलीकॉप्टर में भी उड़ान भर रहे थे।

नई दिल्लीMay 20, 2024 / 05:11 pm

Anand Mani Tripathi

Iran President Ebrahim Raisi: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के कारण का बड़ा खुलासा हुआ है। जिस हेलिकॉप्टर में बैठकर रईसी और उनके विदेशमंत्री आमिर अब्दुल्लाहियान यात्रा कर रहे थे वह हेलिकॉप्टर एक दो नहीं बल्कि 50 साल पुराना था। इस Bell 212 हेलीकॉप्टर को वियतनाम युद्ध के दौरान 1970 के दशक में तैयार किया गया था। यह एक अमरीकन कंपनी है। इसका पूरा नाम Bell Textron Inc है। इस हेलिकॉप्टर ने पहली उड़ान 1968 भरी थी।
प्रतिबंध के कारण नहीं मिल रहे पार्ट
Bell 212 हेलीकॉप्टर को अमरीका ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम नेता प्रयोग कर रहे हैं लेकिन ईरान के साथ संकट यह है कि अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों के कारण इसके पार्ट ईरान को मिलना बंद हो गए। इसके कारण इसे यूटिलिटी हेलिकॉप्टर के मरम्मत सही तरीके से नहीं हो पा रही थी। ये बात जानना बहुत जरूरी है 1979 इस्लामिक क्रांति से पहले के विमान और हेलीकॉप्टर ईरान उड़ा रहा है।
Iran
उड़ान से पहले आई थी खामी
इब्राहिम रईसी जिस Bell 212 हेलीकॉप्टर में सवार थे उसमें उड़ान से पहले खराबी आ गई। इस खराबी को तुरंत ही ठीक कर लिया गया। इसके बाद रईसी ने अपनी जिंदगी की अंतिम उड़ान भरी। सबसे प्रमुख बात यहां यह है कि अगर ईरान पर प्रतिबंध न होता तो रईसी को 50 साल पुराने हेलीकॉप्टर में न उड़ते और न ही मौत होती।
रईसी ने 1988 में कराई थी हत्याएं
रईसी अमरीका का धुर विरोधी था। ईरान ने उनके ही नेतृत्व में यूरेनियम जुटाया था। इतना ही नहीं यूक्रेन से जंग में ईरान ने बड़े पैमाने पर रूस को हथियार भी पहुंचाए। खासतौर पर ईरानी मारखेज ड्रोन्स ने जंग की तस्वीर बदल दी। रूस ने चुन-चुनकर यूक्रेन के ठिकानों को नुकसान पहुंचाया। अमरीका यह मानता है कि 1988 में बड़े पैमाने पर राजनीतिक कैदियों की हत्याओं में रईसी का भी हाथ था।

Hindi News/ world / Iran President Ebrahim Raisi: इस्लामिक क्रांति से भी पुराने Bell 212 हेलीकॉप्टर में उड़ रहे थे रईसी, जानिए इस हेलीकॉप्टर की कीमत, गति और कॉकपिट की खासियत

ट्रेंडिंग वीडियो