script908 दुल्हनों ने मिलकर किया ऐसा कारनामा, बन गया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड | World's Largest Gathering Of Brides Sets Guinness Record | Patrika News
विदेश

908 दुल्हनों ने मिलकर किया ऐसा कारनामा, बन गया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

अापने शायद ही कभी एेसा नजारा देखा होगा, जिसमें 908 दुल्हन एक साथ दिखार्इ दे जाएं। लेकिन आप हैरान होंगे ये जानकर कि इस नजारे को सच में साकार कर दिखााया गया। हुकियू वेडिंग ड्रेस सिटी की ओपनिंग के मौके पर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।

अहमदाबादOct 21, 2016 / 05:12 pm

Kamlesh Sharma

 Brides Sets Guinness Record

Brides Sets Guinness Record

अापने शायद ही कभी एेसा नजारा देखा होगा, जिसमें 908 दुल्हन एक साथ दिखार्इ दे जाएं। लेकिन आप हैरान होंगे ये जानकर कि इस नजारे को सच में साकार कर दिखााया गया। हुकियू वेडिंग ड्रेस सिटी की ओपनिंग के मौके पर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।
जी हां, चीन के हुकियू वेडिंग ड्रेस सिटी में 908 दुल्हनों ने मिलकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड एक जगह पर सबसे ज्‍यादा दुल्‍हनों के साथ होने से बना। चीन के कर्इ इलाकों से दुल्हनें इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचीं। इसी के साथ 500 जोड़ों के लिए ‘वेडिंग क्रूज टूर’ की भी शुरुआत हुई।
पहले बना था 65 दुल्हनों का रिकॅार्ड 

इससे पहले एक जगह पर 65 दुल्हनों के इकट्ठा होने का रिकॉर्ड था। चीन में इस आयोजन में दुल्हनों की संख्या को प्रमाणित करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जज मैगी लुओ ने भी शिरकत की।
मैगी लुओ ने जैसे ही आयोजन के शुरुआत की घोषणा की, तो दुल्हनों ने हीलियम से भरे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इसके बाद सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए जोड़ों को क्रूज जहाज पर ले जाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘सुझोऊ हुकियू ब्राइडल इंवेस्टमेंट’ की ओर से किया गया थ्‍ाा। साथ ही इस दौरान हुकियू ब्राइडल शॉपिंग कार्निवाल भी शुरू हुआ। 

Home / world / 908 दुल्हनों ने मिलकर किया ऐसा कारनामा, बन गया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो