scriptजानें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्यों हैं परेशान | know why virat kohli and anushka sharma is upset | Patrika News
बॉलीवुड

जानें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्यों हैं परेशान

जानिए, विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड किन खबरों से हैं परेशान, क्या है असली वजह…

Oct 02, 2016 / 10:05 am

भूप सिंह

Virat Kohli and Anushka Sharma

Virat Kohli and Anushka Sharma

मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक ऐसा कपल है जिसकी भारत में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। उनका कुछ दिन पहले ब्रेकअप हो गया था लेकिन शीघ्र ही उन्होंने अपने रिश्ते को एक और चांस देने का फैसला किया था। हालांकि, ताजा खबरों के मुताबिक, एक बार फिर विराट और अनुष्का की जोड़ी ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खिंयों में आ गई हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, अपने-अपने काम में व्यस्त होने के चलते अनुष्का और विराट एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं इन इंडियन बॉलीवुड हस्तियों का है पाक से गहरा नाता


अक्सर इन दोनों के बीच का झगड़ा उनके रिलेशन में समस्या पैदा कर रहा है और इसी के चलते दोबारा दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही है। हालांकि, अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अनुष्का और उनके ब्वॉयफ्रेंड विराट के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है।




‘वे एक दूसरे के साथ है और हाल में विराट ने अनुष्का के साथ प्राग में टाइम बिताया और वहां ठहकर आनंद उठाया था। इसलिए उनके ब्रेकअप की अटकलों का कोई मायना नहीं है।

ये भी पढ़ें : मुश्किल में फंसे नवाजुद्दीन, भाई की पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीडऩ का केस

‘ऐ दिल है मुश्किल’ की एक्ट्रेस अनुष्का के बारे में ऐसी खबरें सुनकर विराट बहुत परेशान है। जबकि विराट और अनुष्का को बहुत बार एयरपोर्ट और अन्य पब्लिक प्लेसेज पर साथ-साथ देखा जाता है। उनके बीच झगड़े की ऐसी झूठी अफवाहों से उनके प्रशसकों का दिल टूट सकता है।

Home / Entertainment / Bollywood / जानें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्यों हैं परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो