23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंशू ने 5वीं बार माउंट एवरेस्ट किया फतह, पांच दिनों में दो बार चढ़ार्इ कर बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

अरुणाचल प्रदेश की अंशू जामसेन्पा ने रिकॉर्ड 5वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर एक नया इतिहास रचा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Pareek

May 22, 2017

अरुणाचल प्रदेश की अंशू जामसेन्पा ने रिकॉर्ड 5वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर एक नया इतिहास रचा है। एवरेस्ट शिखर सम्मेलन एसोसिएशन के महासचिव लाखपा ड्डरांगडू शेरपा ने एवरेस्ट के बेस कैंप से रविवार सुबह इसकी घोषणा की।

भारत की महिला पर्वतारोही अंशू ने रविवार सुबह 7.45 पर माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी कर तिरंगा लहराया। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई हैं। इसके अलावा अंशू ने पांच दिनों के भीतर दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की। उन्होंने इससे पहले 16 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की चढ़ाई चौथी बार पूरी की थी। अंशू ने पांच दिनों के भीतर दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

चीन की ओर से पहुंचीं अनिता कुंडू

चीन की ओर से माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाली अनिता कुंडू पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अनीता कुंडू का लक्ष्य था कि वह चीन की ओर से एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की पहली महिला बनें। अनीता ने चीन की ओर से दूसरी बार अपना मिशन शुरू किया था जिस पर रविवार को उन्होंने फतह हासिल की।

जवानों ने भी फहराया झंडा

भारतीय नौसेना के जवानों के एक समूह ने भी रविवार को माउंट एवरेस्ट की चढाई पूरी की। ले. कमांडर बिकास महाराणा, लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर सी एस यादव और लेफ्टिनेंट अनंत कुकरेती ने शनिवार रात आठ बजे चढ़ाई शुरू की। उन्होंने रविवार सुबह 6:30 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर नौसेना का झंडा फहराया।

ये भी पढ़ें

image